Apprenticeship 2024: इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में अप्रेंटिसशिप के 1010 पदों पर निकली भर्ती, लास्ट डेट 21 जून
Abhay Pratap Singh | May 27, 2024 | 09:53 AM IST | 2 mins read
आईसीएफ अप्रेंटिस भर्ती 2024 के तहत फिटर, कारपेंटर, पेंटर, वेल्डर, मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, एमएलटी-रेडियोलॉजी, एमएलटी-पैथोलॉजी और प्रोग्रामिंग एंड सिस्टम एडमिस्ट्रेशन असिस्टेंट (PASAA) के पद भरे जाएंगे।
नई दिल्ली: इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, चेन्नई ने अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट pb.icf.gov.in पर जाकर आईसीएफ अप्रेंटिस भर्ती 2024 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
इंटीग्रल कोच फैक्ट्री अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून तय की गई है। इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न पदों पर कुल 1,010 अप्रेंटिस के पद भरे जाएंगे। फ्रेशर और एक्स-आईटीआई उम्मीदवार इलेक्ट्रीशियन, फिटर सहित अन्य पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अप्रेंटिसशिप भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले आईटीआई कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, नॉन-आईटीआई उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 22 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 21 जून 2024 से की जाएगी। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन करने वाले सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क जमा करना होगा। वहीं, एससी/ एसटी/ दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों से अप्रेंटिस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। अप्रेंटिसशिप की अवधि पद के अनुसार 1 साल, एक वर्ष 3 महीने और 2 साल होगी।
Integral Coach Factory Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
आवेदन से पहले उम्मीदवार नीचे दी गई पात्रता मानदंड को सही से पढ़ लें:
- फ्रेशर उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं परीक्षा 50% अंकों में उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही 10+2 परीक्षा में साइंस/ गणित विषय होना अनिवार्य है।
- एक्स आईटीआई पदों के लिए कैंडिडेट 10वीं कक्षा पास होना चाहिए। साथ ही आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
- पात्रता व अन्य संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
Integral Coach Factory Apprenticeship 2024: कैसे आवेदन करें?
अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित उम्मीदवारों को प्रति महीने 6,000 रुपये (फ्रेशर) और 7,000 रुपये (एक्स-आईटीआई) स्टाइपेंड दिया जाएगा। निम्नलिखित चरणों का पालन कर छात्र आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट pb.icf.gov.in पर जाएं।
- अप्रेंटिसशिप 2024-25 लिंक पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- इसके बाद शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार