INSPIRE MANAK Awards 2024-25: इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए केंद्रीय विद्यालयों के 598 छात्रों का हुआ चयन
Abhay Pratap Singh | March 12, 2025 | 09:52 PM IST | 1 min read
प्रत्येक चयनित छात्र को उनके बैंक खाते में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से 10,000 रुपए की INSPIRE अवार्ड छात्रवृत्ति दी जाएगी।
नई दिल्ली: इंस्पायर मानक अवार्ड (INSPIRE MANAK Awards) का आयोजन कक्षा 6 से 10 तक के छात्रों के लिए किया जाता है। इंस्पायर मानक अवार्ड 2024-25 के लिए भारत भर के केंद्रीय विद्यालयों के 598 छात्रों का चयन हुआ है। इंस्पायर मानक पुरस्कार भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रदान किया जाता है।
इंस्पायर मानक अवार्ड के तहत चयनित छात्रों को 10,000 रुपए का पुरस्कार दिया जाता है। इसके अलावा, राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी और परियोजना प्रतियोगिता (NLEPC) के लिए चुने गए छात्रों को शीर्ष प्रौद्योगिकी संस्थानों से मार्गदर्शन और प्रोटोटाइप विकास के लिए सहायता राशि भी दी जाती है।
केंद्रीय विद्यालय संगठन ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा, “भारत भर के KVS के 598 छात्रों को इंस्पायर मानक अवार्ड 2024-25 के लिए चुना गया है। प्रत्येक छात्र को अगले चरण की प्रतियोगिताओं के लिए अपने प्रस्तावित विज्ञान प्रोजेक्ट/मॉडल विकसित करने के लिए 10,000 रुपए मिलेंगे।”
इंस्पायर अवार्ड 2024-25 के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट www.inspireawards-dst.gov.in पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। डायरेक्ट लिंक inspireawards-dst.gov.in/UserP/children-corner.aspx के माध्यम से राज्यवार स्वीकृतियों और चयनित छात्रों की सूची की जांच कर सकते हैं। इंस्पायर मानक पुरस्कार के लिए आवेदक की उम्र 10 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
चयन के बाद अवसर -
इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए चयनित छात्रों के लिए निम्नलिखित अवसर उपलब्ध होते हैं:
- जिला स्तरीय प्रदर्शनी (DLEPC)
- राज्य स्तरीय प्रदर्शनी (SLEPC)
- राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी और परियोजना प्रतियोगिता (NLEPC)
- मेंटरशिप एंड डेवलपमेंट।
इंस्पायर पुरस्कार -
‘इनोवेशन इन साइंस परस्यूट फॉर इंस्पायर्ड रिसर्च’ (INSPIRE) अवार्ड स्कूल के छात्रों के बीच नवाचार और वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने के लिए DST (विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग) द्वारा आयोजित एक प्रमुख कार्यक्रम है। Inspire अवार्ड कम उम्र में प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान करने और उन्हें अपने विचारों को वास्तविकता में बदलने के लिए आवश्यक संसाधन और मार्गदर्शन प्रदान करता है।
अगली खबर
]SSC CPO Answer Key 2025: एसएससी एसआई दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ पेपर 2 आंसर की जारी, 15 अप्रैल तक आपत्ति दर्ज कराएं
एसएससी ने पेपर 2 प्रोविजनल उत्तर कुंजी के साथ ही रिस्पॉन्स शीट भी जारी की है। उम्मीदवार पेपर 2 आंसर की और रिस्पॉन्स शीट की सहायता से संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार