AIIMS INI CET 2025: आईएनआई सीईटी 2025 जनवरी सत्र के लिए पंजीकरण aiimsexams.ac.in पर शुरू, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | September 5, 2024 | 03:31 PM IST | 2 mins read
जनवरी सत्र के लिए INI CET 2025 एडमिट कार्ड 4 नवंबर को जारी किया जाएगा और परीक्षा 10 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
Know your admission chances in INIs- AIIMS campuses ,JIPMER, NIMHANS, PGIMER and SCTIMST
Use Nowनई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली (AIIMS New Delhi) ने आज यानी 5 सितंबर से इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट 2025 (INI CET 2025) जनवरी सत्र के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। आईएनआई सीईटी 2025 जनवरी सत्र के लिए आवेदन विंडो 18 अक्टूबर तक खुली रहेगी।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in के माध्यम से INI CET 2025 जनवरी सत्र के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते है। जनवरी सत्र के लिए INI CET 2025 एडमिट कार्ड 4 नवंबर को जारी किया जाएगा और आईएनआई सीईटी 2025 परीक्षा 10 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
INI CET January session 2025: आवेदन प्रक्रिया
INI CET 2025 जनवरी सत्र के लिए आवेदन प्रोस्पेक्टिव एप्लीकेंट एडवांस रजिस्ट्रेशन (PAAR) सिस्टम के माध्यम से ऑनलाइन पूरा किया जा सकता है। उम्मीदवारों को दो चरणों में पंजीकरण करना होगा।
- बेसिक रजिस्ट्रेशन - अभ्यर्थियों को पंजीकरण करना होगा, विवरण भरना होगा, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और एग्जाम यूनिक कोड (ईयूसी) तैयार करना होगा।
- फाइनल रजिस्ट्रेशन - अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र का विवरण भरना होगा, शुल्क का भुगतान करना होगा, परीक्षा केंद्र का चयन करना होगा और अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेना होगा।
INI CET 2025: आवेदन सुधार विंडो
आईएनआई सीईटी जनवरी सत्र 2025 का बेसिक रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाने के बाद प्राधिकरण सुधार विंडो शुरू करेगा। अभ्यर्थी अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं - स्वीकृत या अस्वीकृत - मूल पंजीकरण के लिए और फिर तदनुसार विंडो तक पहुंच सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
AIIMS INI CET January session 2025: आवेदन तिथियां
इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट 2025 पंजीकरण तिथि नीचे दी गई सारणी में जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | प्रारंभिक तिथि | अंतिम तिथि |
|---|---|---|
| पंजीकरण शुरू | 5 सितंबर | 5 अक्टूबर, शाम 5 बजे |
| जनरेशन ऑफ एग्जाम यूनिक कोड (ईयूसी) | 26 सितंबर | 18 अक्टूबर |
|
जनवरी सत्र के लिए INI CET 2025 एडमिट कार्ड जारी
|
4 नवंबर | - |
| परीक्षा तिथि | 10 नवंबर | - |
अगली खबर
]IIT Madras ने ‘स्ट्रैटेजिक लीडरशिप एंड पब्लिक पॉलिसी’ में एग्जिक्यूटिव एमबीए के लिए एनडीसी के साथ समझौता किया
आईआईटी मद्रास के प्रबंधन अध्ययन एवं एयरोस्पेस विभाग तथा अन्य विभागों के संकाय सदस्य, एनडीसी के संकाय और विषय विशेषज्ञ राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज में इस कार्यक्रम को पढ़ाएंगे।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल