IOB Recruitment 2024: इंडियन ओवरसीज बैंक ने 550 अप्रेंटिस पदों के लिए निकाली भर्ती, 10 सितंबर तक करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | August 29, 2024 | 02:45 PM IST | 2 mins read
आईओबी अप्रेंटिसशिप भर्ती 2024 के माध्यम से उत्तर प्रदेश में 18 और बिहार व मध्य प्रदेश में 7-7 पदों को भरा जाएगा।
नई दिल्ली: इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने देश के विभिन्न शहरों में स्थित अपनी शाखाओं में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आईओबी अप्रेटिंस भर्ती 2024 के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bfsissc.com पर जाकर आखिरी तिथि या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
इंडियन ओवरसीज बैंक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अगस्त से ऑनलाइन माध्यम में शुरू की गई है। उम्मीदवार अंतिम तिथि 10 सितंबर तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन के लिए पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 472 रुपये, फीमेल/ एससी/ एसटी को 708 रुपये और सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस को 944 रुपये शुल्क देना होगा।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से इंडियन ओवरसीज बैंक में अप्रेंटिसशिप की कुल 550 रिक्तियों को भरा जाएगा। इनमें से सबसे अधिक 57 पद तमिलनाडु में भरे जाएंगे। जबकि उत्तर प्रदेश में 18, बिहार व मध्य प्रदेश में 7-7, आंध्र प्रदेश में 22 और महाराष्ट्र व दिल्ली में 17-17 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त 2024 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए https://www.iob.in/Careers पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
इंडियन ओवरसीज बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल परीक्षण और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। मेट्रो सिटी के लिए चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रुपये प्रतिमाह और सेमी अर्बन/ रूरल के लिए 10,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।
Indian Overseas Bank Apprentice Recruitment 2024: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आसानी से आईओबी अप्रेंटिसशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट bfsissc.com पर जाएं।
- होमपेज पर Recruitment सेक्शन में विजिट करें।
- जोन के आगे दिए लिंक पर जाकर आवेदन करें।
- आवेदन करने से पहले कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन करें।
- पंजीकरण के बाद आईओबी अप्रेंटिस आवेदन फॉर्म भरें।
- शुल्क भुगतान के साथ आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
अगली खबर
]PSU Employee News: एससी-एसटी श्रेणियों के तहत नौकरी पाने वाले पीएसयू कर्मचारियों के बचाव में आया सुप्रीम कोर्ट
सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के नियोक्ताओं ने कहा था कि इन कर्मचारियों की जातियां और जनजातियां अब अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों का हिस्सा नहीं हैं, इसलिए उन्हें नौकरियों में बने रहने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार