Indian Navy INCET Admit Card 2024: भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी; परीक्षा 10 सितंबर से
Santosh Kumar | September 4, 2024 | 03:16 PM IST | 1 min read
भारतीय नौसेना सिविलियन 2024 भर्ती परीक्षा के लिए जारी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
नई दिल्ली: भारतीय नौसेना द्वारा सिविलियन भर्ती 2024 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। भारतीय नौसेना में नौकरियों के इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट incet.cbt-exam.in के माध्यम से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती परीक्षा 10 से 14 सितंबर तक आयोजित की जाएगी।
भारतीय नौसेना सिविलियन 2024 भर्ती परीक्षा के लिए जारी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। भारतीय नौसेना इस भर्ती अभियान के माध्यम से 741 रिक्तियों को भरेगी।
इसमें चार्जमैन के 29 पद, वैज्ञानिक सहायक के 4 पद, ड्राफ्ट्समैन (निर्माण) के 2 पद, मल्टी-टास्किंग स्टाफ के 16 पद, फायरमैन के 444 पद, ट्रेड्समैन मेट के 161 पद, कीट नियंत्रण वर्कर के 18 पद, फायर इंजन ड्राइवर के 58 पद, और रसोइया के 9 पद शामिल हैं।
Indian Navy INCET Recruitment 2024: परीक्षा पैटर्न
भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें जनरल इंटेलिजेंस से 25 अंक के 25 प्रश्न, जनरल अवेयरनेस से 25 अंक के 25 प्रश्न, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 25 अंक के 25 प्रश्न और इंग्लिश लैंग्वेज से 25 अंक के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे।
भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती 2024 की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) शामिल है। पद की आवश्यकता के अनुसार स्किल टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा। उसके बाद, उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
Indian Navy INCET Admit Card 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधियारिक वेबसाइट incet.cbt-exam.in पर जाएं।
- होम पेज पर, 'INCET - 01/2024' लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर 'डाउनलोड सीबीटी हॉल-टिकट' लिंक खोलें।
- पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- भारतीय नौसेना सिविलियन एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा