Indian Navy Recruitment 2024: भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती पंजीकरण शुरू, joinindiannavy.gov.in से करें आवेदन

भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती के लिए विषय, प्रश्न और अंक जैसे परीक्षा पैटर्न का ध्यान रखना चाहिए। पेपर को 4 श्रेणियों में विभाजित किया जाएगा।

भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती 2024 नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 741 विभिन्न समूह बी और सी पदों पर भर्तियां की जाएंगी।  (आधिकारिक वेबसाइट)भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती 2024 नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 741 विभिन्न समूह बी और सी पदों पर भर्तियां की जाएंगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

Saurabh Pandey | July 20, 2024 | 09:31 AM IST

नई दिल्ली : भारतीय नौसेना की तरफ से सिविलियन भर्ती 2024 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 20 जुलाई से शुरू हो चुकी है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के तहत भारतीय नौसेना में 741 विभिन्न समूह बी और सी पदों पर भर्तियां की जानी हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 2 अगस्त 2024 तक है।

Background wave

Indian Navy Civilian Recruitment 2024: आयुसीमा

भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती 2024 के तहत चार्जमैन मैकेनिक और साइंटिफिक असिस्टेंट को छोड़कर अधिकांश पदों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच है, जिसकी ऊपरी आयु सीमा 30 वर्ष है और फायरमैन और फायर इंजन ड्राइवर के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है। भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार छूट एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएसएम/खिलाड़ी/केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए लागू है।

Indian Navy Recruitment 2024: रिक्तियों का विवरण

भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती 2024 नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 741 विभिन्न समूह बी और सी पदों पर भर्तियां की जाएंगी। रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं-

  • चार्जमैन (गोला बारूद कार्यशाला) - 1 पद
  • चार्जमैन (फैक्ट्री) - 10 पद
  • चार्जमैन (मैकेनिक) - 18 पद
  • साइंटिफिक असिस्टेंट- 4 पद
  • फायरमैन- 444 पद
  • फायर इंजन ड्राइवर- 58 पद
  • ट्रेड्समैन मेट- 161 पद
  • पेस्ट कंट्रोल वर्कर- 18 पद
  • कुक- 9 पद
  • मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) - 16 पद

Indian Navy Recruitment 2024: आवेदन शुल्क

भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को 295 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में देना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, ईएसएम श्रेणी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

Indian Navy Civilian Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता

भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती के लिए जिन छात्रों ने 10वीं, 12वीं या बी.एससी/डिप्लोमा पूरा कर लिया है, वे इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पद के मुताबिक शैक्षणिक योग्यता देख सकते हैं।

Indian Navy Civilian Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया

भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती 2024 की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा शामिल है। एक शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) भी है और पद की आवश्यकता के अनुसार एक कौशल परीक्षा भी आयोजित किया जाएगा। उसके बाद, उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

Also read SBI Recruitment 2024: एसबीआई में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 1040 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 8 अगस्त

Indian Navy Civilian Recruitment 2024: परीक्षा पैटर्न

भारतीय नौसेना सिविलियन भ4ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती के लिए विषय, प्रश्न और अंक जैसे परीक्षा पैटर्न का ध्यान रखना चाहिए। पेपर को 4 श्रेणियों सामान्य बुद्धि, सामान्य जागरूकता, मात्रात्मक योग्यता और अंग्रेजी भाषा में विभाजित किया जाएगा।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications