Indian Navy Recruitment 2024: इंडियन नेवी सिविलियन भर्ती परीक्षा की तिथियां जारी, एडमिट कार्ड जल्द
Saurabh Pandey | August 26, 2024 | 11:25 AM IST | 2 mins read
भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट incet.cbt-exam.in पर जारी किया जाएगा, जहां से उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली : भारतीय नौसेना ने भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। नौसेना सिविलियन भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर joinindiannavy.gov.in पर जाकर परीक्षा का पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं।
भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट incet.cbt-exam.in पर जारी किया जाएगा, जहां से उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
Indian Navy Exam Dates: परीक्षा तिथियां
भारतीय नौसेना भर्ती परीक्षा 10 से 14 सितंबर तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट परीक्षा केंद्र पर लेकर जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड वाले उम्मीदवारों को परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Indian Navy Exam Dates: चेक करने का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट incet.cbt-exam.in पर जाएं।
- अब अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।
- होमपेज पर परीक्षा शेड्यूल लिंक ढूंढें।
- अब लिंक पर क्लिक करें।
- पीडीएफ में दिन और समय चेक करें।
- दस्तावेज को प्रिंट करें और इसे सेव कर लें।
Indian Navy Exam Dates: परीक्षा पैर्टन
भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें जनरल इंटेलिजेंस से 25 प्रश्न 25 अंकों के, सामान्य जागरूकता के 25 प्रश्न 25 अंकों, मात्रात्मक योग्यता के 25 प्रश्न 25 अंकों के और अंग्रेजी भाषा से भी 25 प्रश्न 25 अंकों के लिए पूछे जाएंगे।
Indian Navy Civilian Recruitment 2024: रिक्तियों का विवरण
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 741 रिक्त पदों को भरना है। रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं-
- चार्जमैन - 29 पद
- वैज्ञानिक सहायक - 4 पद
- ड्राफ्ट्समैन (निर्माण) - 2 पद
- मल्टी-टास्किंग स्टाफ - 16 पद
- फायरमैन - 444 पद
- ट्रेड्समैन मेट - 161 पद
- कीट नियंत्रण वर्कर - 18 पद
- फायर इंजन ड्राइवर - 58 पद
- रसोइयां - 9 पद
Also read SSC GD 2025: एसएससी जीडी 2025 अधिसूचना जल्द ssc.gov.in पर होगी जारी, पात्रता जानें
Indian Navy Civilian Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती 2024 की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) शामिल है। पद की आवश्यकता के अनुसार कौशल परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। उसके बाद, उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार