Indian Bank Recruitment 2024: इंडियन बैंक में स्थानीय बैंक अधिकारी के 300 पदों पर आवेदन शुरू, पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | August 14, 2024 | 07:35 AM IST | 2 mins read
लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती 2024 के तहत सामान्य, एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस सहित विभिन्न श्रेणियों के रिक्त पद भरे जाएंगे।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: इंडियन बैंक ने स्थानीय बैंक अधिकारी (Local Bank Officer) स्केल -1 पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2 सितंबर या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiabank.in के माध्यम से एलबीओ भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती 2024 के लिए आवेदक के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होनी चाहिए। 1 जुलाई 2024 तक 20 से 30 वर्ष की आयु के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। रिजर्व श्रेणी के आवेदकों को सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
स्थानीय बैंक अधिकारी (LBO) के रिक्त पदों पर आवेदन के लिए एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 175 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। इसके अलावा, अन्य श्रेणी के कैंडिडेट से 1000 रुपये आवेदन शुल्क लिया जाएगा। एलबीओ भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 अगस्त से ऑनलाइन माध्यम में शुरू की गई है।
इस भर्ती अभियान के तहत स्थानीय बैंक अधिकारियों के 300 पदों को भरा जाएगा। जिसमें सामान्य, एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस सहित विभिन्न श्रेणियों में रिक्तियां उपलब्ध हैं। इंडियन बैंक एलबीओ भर्ती 2024 के तहत उम्मीदवारों को चयन रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया में 200 अंकों की लिखित परीक्षा और उसके बाद 100 अंकों का साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल है। एलबीओ 2024 परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। पात्रता मानदंड संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इंडियन बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
Local Bank Officer Bharti 2024: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से ऑनलाइन एलबीओ भर्ती आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी मूल जानकारी और संपर्क विवरण दर्ज करके पंजीकरण करें।
- पंजीकृत ईमेल आईडी और फोन नंबर पर पंजीकरण नंबर और पासवर्ड प्राप्त होगा।
- जनरेट लॉगिन क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और भरे गए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज