Indian Army TES 57 Recruitment 2026: इंडियन आर्मी टीईएस 57 भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 14 अक्टूबर से आवेदन
Saurabh Pandey | October 13, 2026 | 01:45 PM IST | 2 mins read
इंडियन आर्मी ने टीईएस-57 भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।
नई दिल्ली : भारतीय सेना ने जुलाई 2027 में शुरू होने वाले टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES)-57 कोर्स के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया है। इच्छुक और पात्र अविवाहित पुरुष उम्मीदवार जिन्होंने फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स (PCM) में कम से कम 60% अंकों के साथ 12वीं कक्षा पास की है और जेईई मेन 2026 में शामिल हुए हैं, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
इंडियन आर्मी टेक्निकल एंट्री स्कीम 57वें कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अक्टूबर से आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर शुरू होगी और 12 नवंबर 2026 तक चलेगी। इस दौरान उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर सकेंगे। इसके लिए कोई एप्लीकेशन फीस नहीं है। चुने गए कैंडिडेट्स को इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट के तौर पर परमानेंट कमीशन मिलता
Indian Army TES 57 Recruitment 2026: आयुसीमा
इंडियन आर्मी टेक्निकल एंट्री स्कीम-57वें कोर्स के लिए उम्मीदवारों की उम्र 1 जुलाई 2027 (कोर्स शुरू होने की तारीख) को 16½ से 19½ साल के बीच होनी चाहिए।
Indian Army TES 57 Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार को 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा पीसीएम विषयों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। उन्हें इन विषयों में कुल मिलाकर कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। इसके साथ ही उम्मीदवारों को जेईई मेन 2026 पास होना अनिवार्य है।
Indian Army TES 57 Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
- आवेदन फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- अंत में भरे हुए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
Indian Army TES 57 Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
इंडियन आर्मी टेक्निकल एंट्री स्कीम 57 के लिए उम्मीदवारों को उनके JEE (Mains) 2026 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाता है और फिर एसएसबी इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट के जरिए चुना जाता है। इसके लिए कोई लिखित परीक्षा या फीस नहीं होती है।
- जेईई मेन 2026 रैंक के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
- एसएसबी इंटरव्यू
- मेडिकल जांच
- फाइनल मेरिट लिस्ट और जॉइनिंग
Indian Army TES 57 Recruitment 2026: ट्रेनिंग और वेतन
4 साल की ट्रेनिंग के बाद, कैडेट्स को लेफ्टिनेंट के तौर पर कमीशन किया जाता है। आर्मी के नियमों के अनुसार, ट्रेनिंग के आखिरी चरण में स्टाइपेंड दिया जाता है। कमीशन के बाद, अधिकारियों को लेवल 10 (56,100 रुपये 1,77,500 रुपये) के हिसाब से सैलरी मिलती है, साथ ही मिलिट्री सर्विस पे और दूसरे अलाउंस भी मिलते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार