Trusted Source Image

Indian Army Agniveer Recruitment 2024: आर्मी अग्निवीर भर्ती आवेदन की लास्ट डेट कल,डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

Saurabh Pandey | March 21, 2024 | 05:00 PM IST | 1 min read

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती जीडी, तकनीकी और ट्रेड्समैन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की लंबाई 169 सेमी होनी चाहिए। सहायक के तकनीकी पद के लिए उम्मीदवार की लंबाई 162 सेमी होनी चाहिए।

आर्मी अग्निवीर भर्ती 2024 लास्ट डेट 22 मार्च तक है। (आधिकारिक वेबसाइट)
आर्मी अग्निवीर भर्ती 2024 लास्ट डेट 22 मार्च तक है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने की प्रक्रिया कल यानी 22 मार्च को समाप्त हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट join Indianarmy.nic.in के माध्यम से इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया 13 फरवरी से चल रही है।

आर्मी अग्निवीर भर्ती 2024 के माध्यम से 25000 से ज्यादा पदों पर अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। अग्निवीर भर्ती चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण, मेडिकल और इंटरव्यू शामिल है।

Indian Army Agniveer Recruitment 2024 परीक्षा अपडेट

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2024 लिखित परीक्षा अप्रैल के महीने में होगी। हालांकि अभी तक परीक्षा की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार शारीरिक परीक्षा राउंड के लिए चुने जाएंगे।

पात्रता मानदंड

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, विभिन्न पदों के लिए शैक्षिक योग्यताएं अलग-अलग हैं। अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है। तकनीकी पद के लिए उम्मीदवारों को भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं कक्षा पास करना जरूरी है।

इसके अलावा अग्निवीर जनरल ड्यूटी पदों के लिए उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए, जबकि ट्रेड्समैन पदों के लिए उम्मीदवार को कम से कम 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

Also read BSF Recruitment 2024: बीएसएफ में सब-इंस्पेक्टर और कांस्टेबल सहित 80 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

Army Agniveer Bharti 2024 Apply ऐसे करें आवेदन

  • भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट join Indianarmy.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'ऑनलाइन पंजीकरण' पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरें।
  • सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • अब आवेदन पत्र को डाउनलोड करें।
  • अपलोड किए गए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications