Trusted Source Image

IMU CET Admit Card 2026: आईएमयू सीईटी एडमिट कार्ड imu.edu.in पर जारी, 24 मई को होगी परीक्षा

Abhay Pratap Singh | May 19, 2026 | 03:41 PM IST | 2 mins read

आईएमयू कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

आईएमयू सीईटी 2026 एडमिट कार्ड के साथ पासपोर्ट साइज फोटो और मूल फोटो आईडी लाना होगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
आईएमयू सीईटी 2026 एडमिट कार्ड के साथ पासपोर्ट साइज फोटो और मूल फोटो आईडी लाना होगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी (IMU) ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट imu.edu.in के माध्यम से आईएमयू सीईटी एडमिट कार्ड 2026 कर सकते हैं।

आईएमयू कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में आईएमयू सीईटी 2026 हाल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “आईएमयू सीईटी 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि एडमिट कार्ड IMU एडमिशन पोर्टल से डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं।” परीक्षार्थियों को 2 पासपोर्ट साइज फोटो भी लाना होगा।

इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2026 का आयोजन 24 मई को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में किया जाएगा। रिपोर्टिंग समय से कम से कम 30 से 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए। परीक्षार्थियों को परीक्षा दिवस संबंधी दिशानिर्देश का पालन करना होगा।

Also readJEE Advanced 2026 Question Paper: जेईई एडवांस्ड प्रश्न पत्र jeeadv.ac.in पर जारी, संभावित रैंक बनाम अंक जानें

आईएमयू सीईटी एडमिट कार्ड पीडीएफ में नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पूरा पता, परीक्षा अवधि, माता-पिता का नाम और रिपोर्टिंग टाइम सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं। आईएमयू सीईटी 2026 एडमिट कार्ड त्रुटि होने पर परीक्षा से पहले छात्रों को सही करा लेना चाहिए।

आईएमयू सीईटी कॉल लेटर 2026 तथा मूल फोटो पहचान पत्र के बिना परीक्षा केंद्र में किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। आईएमयू सीईटी 2026 के माध्यम से विभिन्न समुद्री स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है।

IMU CET Admit Card 2026 Download Link: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आईएमयू सीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक imu.cbexams.com/IMU_AxDSite/Mainsite पर जाएं।
  • पेज स्क्रॉल करें और ‘सीईटी 2026 एडमिशन’ टैब पर क्लिक करें।
  • फिर, डाउनलोड एडमिट कार्ड पर क्लिक करें और विवरण दर्ज करें।
  • ाईएमयू सीईटी 2026 कॉल लेटर जांचें और प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications