India-Japan Academic Ties: आईआईटी रुड़की और निगाता विश्वविद्यालय जापान ने डबल पीएचडी कार्यक्रम शुरू किया
Abhay Pratap Singh | March 5, 2025 | 07:44 PM IST | 2 mins read
डबल पीएचडी कार्यक्रम डॉक्टरेट छात्रों को आईआईटी रुड़की एवं निगाता यूनिवर्सिटी से डिग्री प्राप्त करने में सक्षम बनाता है तथा उन्हें शैक्षणिक और अनुसंधान उत्कृष्टता के अवसर प्रदान करता है।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (IIT Roorkee) और जापान के निगाता विश्वविद्यालय (Niigata University) ने भारत-जापान शैक्षणिक संबंधों को मजबूत करने के लिए एक डबल पीएचडी कार्यक्रम शुरू किया है। आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो केके पंत और निगाता विश्वविद्यालय के ग्रेजुएट स्कूल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के कुलशासक प्रो मात्सुओ मासायुकी ने इस साझेदारी के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
यह कार्यक्रम डॉक्टरेट छात्रों को आईआईटी रुड़की एवं निगाता यूनिवर्सिटी से डिग्री प्राप्त करने में सक्षम बनाता है तथा उन्हें अद्वितीय शैक्षणिक और अनुसंधान उत्कृष्टता के अवसर प्रदान करता है। यह पहल छात्रों और शोधकर्ताओं के आदान-प्रदान की सुविधा प्रदान करती है, जो विविध शैक्षिक संसाधनों, विश्व स्तरीय सलाह व विद्वानों के बीच समग्र विकास को बढ़ावा देते हुए वैश्विक दृष्टिकोण तक पहुंच प्रदान करती है।
डबल उपाधि कार्यक्रम छात्रों के लिए उच्च प्रभाव वाले अनुसंधान में संलग्न होने तथा भारत और जापान दोनों देशों के शैक्षणिक और वैज्ञानिक समुदायों में योगदान करने के लिए नए मार्ग खोलता है। डबल पीएचडी कार्यक्रम का उद्देश्य एआई, स्थिरता, भू - विज्ञान एवं अन्य क्षेत्रों में अत्याधुनिक अनुसंधान एवं नवाचार के माध्यम से ग्लोबल स्कॉलर्स को सशक्त बनाना है।
आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो केके पंत ने कहा, “यह सहयोग वैश्विक शैक्षणिक जुड़ाव के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। डबल उपाधि कार्यक्रम छात्रों की शोध क्षमताओं को बढ़ाएगा और निगाता विश्वविद्यालय के साथ हमारे शैक्षणिक और शोध संबंधों को और मजबूत करेगा।”
निगाता विश्वविद्यालय के विज्ञान और प्रौद्योगिकी स्नातक स्कूल के कुलशासक प्रोफेसर मात्सुओ मासायुकी ने इस अवसर पर कहा, “हम इस कार्यक्रम पर आईआईटी रुड़की के साथ कार्य करने के लिए उत्साहित हैं, जो प्रतिभाशाली शोधकर्ताओं को पोषित करेगा और संयुक्त प्रयासों के माध्यम से वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने में योगदान देगा।”
सहयोगात्मक अनुसंधान क्षेत्र -
सहयोगात्मक अनुसंधान क्षेत्र अत्याधुनिक क्षेत्रों में फैले हुए हैं, जिनमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग, ऊर्जा प्रणाली और नवीकरणीय प्रौद्योगिकियां, स्थिरता और जलवायु परिवर्तन, उन्नत सामग्री और नैनो प्रौद्योगिकी, भूकंप इंजीनियरिंग, जल संसाधन और जल विज्ञान, सूचना एवं संचार इंजीनियरिंग, जैव विज्ञान एवं जैव प्रौद्योगिकी, रोबोटिक्स और स्वचालन, आपदा लचीलापन एवं शमन व भू एवं पर्यावरण विज्ञान शामिल हैं, जो संयुक्त प्रयासों के माध्यम से महत्वपूर्ण वैश्विक चुनौतियों का समाधान करते हैं।
अगली खबर
]SSC Stenographer Result 2025: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, जानें कटऑफ
जिन उम्मीदवारों ने 10 और 11 दिसंबर, 2024 को आयोजित एसएससी स्टेनोग्राफर कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी