आईआईटी मद्रास ने ‘पैरा-एथलीट खेल स्कॉलरशिप प्रोग्राम’ शुरू करने के लिए एसबीआई फाउंडेशन के साथ एमओयू साइन किया
Abhay Pratap Singh | August 14, 2025 | 04:22 PM IST | 2 mins read
Para-Athlete Sports Scholarship Program: इस कार्यक्रम के तहत चयनित 100 एथलीटों को 40,000 रुपए प्रति खिलाड़ी को मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT Madras) और एसबीआई फाउंडेशन (SBI Foundation) ने देश भर में 100 पैरा-एथलीटों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से ‘पैरा-एथलीट खेल स्कॉलरशिप प्रोग्राम’ शुरू करने के लिए एमओयू साइन किया है। इस कार्यक्रम की शुरुआत आज यानी 14 अगस्त, 2025 से की गई है। इस दौरान एसबीआई फाउंडेशन के एमडी व सीईओ संजय प्रकाश और अन्य हितधारक उपस्थित रहे।
Para Athlete Sports Scholarship: छात्रवृत्ति राशि
पैरा-एथलीट खेल स्कॉलरशिप कार्यक्रम के तहत चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल उत्कृष्टता की दिशा में उनकी यात्रा में सहयोग देने के लिए प्रति माह 40,000 रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, इस पहल के तहत उन्हें वैज्ञानिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
एसबीआई फाउंडेशन के एमडी और सीईओ संजय प्रकाश ने कहा, “एसबीआई फाउंडेशन में, हम भारत के पैरा-एथलीटों की असीमित क्षमता में विश्वास करते हैं। उनका समर्पण, प्रतिभा और दृढ़ता काफी प्रेरणादायक है। SBIF PASS (पैरा एथलीट स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप) की शुरुआत के साथ हम उन्हें सपनों को साकार करने और देश का नाम रोशन करने में सक्षम बनाने की दिशा में एक और कदम उठा रहे हैं।”
संजय प्रकाश ने आगे कहा, “यह पहल सिर्फ आर्थिक मदद तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारे पैरा-एथलीट्स को वह पहचान, संसाधन और आत्मविश्वास देने करने के बारे में है जिसके वे हकदार हैं। आइए, हम सब मिलकर उनके सफर में साथ दें और उनकी सफलता का जश्न मनाएं। हमें गर्व है कि हम आज और हमेशा उनके साथ खड़े हैं।”
आईआईटी मद्रास के डीन (पूर्व छात्र और कॉर्पोरेट संबंध) प्रो अश्विन महालिंगम ने कहा, “आईआईटी मद्रास में हम एसबीआई फाउंडेशन के साथ अपनी साझेदारी और इससे मिलने वाले अवसरों को बेहद महत्व देते हैं। पैरा एथलीट स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप कार्यक्रम, खेलों में विविधता और समावेशन के उन मूल्यों के अनुरूप है, जिन्हें हम वर्षों से बढ़ावा देते आ रहे हैं।”
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि, यह दोनों संस्थानों के समावेशी विकास और उत्कृष्टता के साझा दृष्टिकोण के अनुरूप, दिव्यांग एथलीटों की क्षमता को पहचानने और पोषित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल के लिए तकनीकी सहायता प्रोफेसर मोहनशंकर शिवप्रकाशम के नेतृत्व में आईआईटी मद्रास के मानव प्रदर्शन उत्कृष्टता केंद्र, एक्रोफेज द्वारा प्रदान की जा रही है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र