IIT Madras ने जिंक-एयर बैटरी विकसित करने के लिए हिंदुस्तान जिंक के साथ किया एमओयू
Santosh Kumar | October 9, 2024 | 10:45 PM IST | 1 min read
हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा, “आईआईटी मद्रास के साथ हमारी साझेदारी जिंक-एयर बैटरी प्रौद्योगिकी पर अनुसंधान को आगे बढ़ाएगी।
नई दिल्ली: वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने उन्नत जिंक-एयर बैटरी तकनीक विकसित करने के लिए आईआईटी मद्रास के साथ साझेदारी की है। यह बैटरी लिथियम-आयन बैटरी की तुलना में अधिक किफायती, रिचार्जेबल और टिकाऊ मानी जाती है। इस पहल का उद्देश्य महंगी और आयातित लिथियम-आयन बैटरी का सस्ता और टिकाऊ विकल्प तैयार करना है।
हिंदुस्तान जिंक ने एक बयान में कहा कि इस सहयोग का उद्देश्य 1 kWh रिचार्जेबल जिंक-एयर बैटरी का प्रोटोटाइप बनाना है। कंपनी ने कहा कि यह साझेदारी जिंक-आधारित बैटरी प्रौद्योगिकी के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है।
बयान में कहा गया है कि लिथियम-आयन बैटरियां इस समय बाजार में छाई हुई हैं, लेकिन उनकी ऊंची कीमत, सीमित संसाधन और सुरक्षा संबंधी समस्याएं बड़ी चुनौतियां हैं। जिंक आधारित बैटरियां इन चुनौतियों का बेहतर तरीके से समाधान कर सकती हैं।
हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा, “आईआईटी मद्रास के साथ हमारी साझेदारी जिंक-एयर बैटरी प्रौद्योगिकी पर अनुसंधान को आगे बढ़ाएगी, जो ऊर्जा भंडारण के भविष्य को फिर से परिभाषित करेगी।"
उन्होंने कहा, "हम ऊर्जा भंडारण में जिंक के नए उपयोग खोजकर भविष्य को अधिक हरित और टिकाऊ बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" उन्होंने यह भी बताया कि जिंक-एयर बैटरियां एक बेहतर विकल्प बनकर सामने आ रही हैं।
जिंक-एयर बैटरियां लिथियम-आयन बैटरियों की तुलना में अपनी दीर्घकालिक भंडारण क्षमता, स्थायित्व और लागत-प्रभावशीलता के लिए जानी जाती हैं। जिंक लिथियम से सस्ता है और बेहतर प्रदर्शन करने वाला समाधान प्रदान करता है।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल