Trusted Source Image

BSF Constable Recruitment 2025: बीएसएफ खेल कोटा कांस्टेबल भर्ती पंजीकरण शुरू, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया जानें

Saurabh Pandey | December 28, 2025 | 01:20 PM IST | 2 mins read

बीएसएफ खेल कोटा कांस्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवारों को सभी पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा और भर्ती की तिथि पर उनके पास सभी प्रमाण पत्र होने चाहिए। भर्ती की तिथि पर जिन उम्मीदवारों के पास शिक्षा/खेल प्रमाण पत्र नहीं होंगे, वे भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

बीएसएफ खेल कोटा के तहत कांस्टेबल जीडी के ये पद गैर-राजपत्रित और गैर-मंत्रालयी हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
बीएसएफ खेल कोटा के तहत कांस्टेबल जीडी के ये पद गैर-राजपत्रित और गैर-मंत्रालयी हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने 2025-26 सत्र के लिए खेल कोटा के तहत कांस्टेबल जीडी पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 15 जनवरी, 2026 है।

बीएसएफ केल कोटा के तहत कांस्टेबल जीडी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त, 2025 तक 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार कुछ श्रेणियों के लिए आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

BSF Constable Recruitment 2025: पात्रता मानदंड

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। खेल कोटा नियमों के अनुसार आवेदक प्रमाणित खिलाड़ी होने चाहिए। यह भर्ती खेल कोटा के अंतर्गत कांस्टेबल जीडी पदों के लिए है। कुल 549 रिक्तियों में से, मान्यता प्राप्त स्तर पर अपने खेल का प्रतिनिधित्व कर चुके पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

BSF Constable Recruitment 2025: आवेदन शुल्क

बीएसएफ खेल कोटा भर्ती के लिए आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी पर निर्भर करता है। अनारक्षित और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 159 रुपये का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। भुगतान केवल ऑनलाइन ही किया जाएगा।

Also read CG Vyapam Admit Card 2025: जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट एडमिट कार्ड 29 दिसंबर को होगा जारी, एग्जाम डेट 4 जनवरी

BSF Constable Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया

बीएसएफ कांस्टेबल जीडी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2025-26 के लिए चयन प्रक्रिया कई चरणों में आयोजित की जाएगी। सबसे पहले, ऑनलाइन आवेदनों की जांच की जाएगी। योग्य उम्मीदवारों को शैक्षिक और खेल प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए आयोजित दस्तावेज सत्यापन राउंड में बुलाया जाएगा।

दस्तावेज सत्यापन के बाद, उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी, जिसके बाद चिकित्सा परीक्षा होगी। अंतिम चयन उन उम्मीदवारों में से किया जाएगा जो सभी चरणों को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करेंगे।

BSF Constable Recruitment 2025: वेतनमान

बीएसएफ खेल कोटा के तहत कांस्टेबल जीडी पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल -3 के तहत 21,700 से 69,100 रुपये और खेल कोटा के अंतर्गत अन्य भत्ते जो केंद्रीय सरकारी कर्मचारी को समय-समय पर नियम के तहत देय हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications