IIT Madras: आईआईटी मद्रास में बीटेक डुअल डिग्री स्नातकों को पिछले दो वर्षों में 90 प्रतिशत नौकरियां
Saurabh Pandey | May 15, 2024 | 05:02 PM IST | 2 mins read
आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रोफेसर वी. कामकोटि ने प्लेसमेंट के बारे में बोलते हुए कहा कि मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि छात्रों को लगातार प्लेसमेंट मिल रहे हैं।
नई दिल्ली : आईआईटी मद्रास की तरफ से कहा गया है कि पिछले दो वर्षों में आईआईटी मद्रास के 90 प्रतिशत बीटेक और डुअल-डिग्री स्नातकों को उनके दीक्षांत समारोह के समय तक करियर के अवसर मिल चुके हैं। आईआईटी मद्रास के दीक्षांत समारोह में अभी दो महीने से अधिक समय शेष है।
आईआईटी मद्रास ने 30 अप्रैल 2024 तक इस वर्ष 80 प्रतिशत से अधिक बीटेक/डुअल डिग्री छात्रों और 75 प्रतिशत से अधिक मास्टर छात्रों को नौकरी दी है। वर्ष 2023-24 के कैंपस प्लेसमेंट के पहले चरण और दूसरे चरण के दौरान, 1,091 छात्रों को 256 कंपनियों में नौकरी मिली। इसके अलावा, 300 प्री-प्लेसमेंट ऑफर में से 235 स्वीकार किए गए।
जापान, यूरोप और अन्य देशों की कंपनियों ने अभ्यर्थियों को 44 अंतर्राष्ट्रीय ऑफर दिए। इसके अलावा, कैंपस प्लेसमेंट के पहले और दूसरे चरण के दौरान 85 स्टार्ट-अप ने 183 ऑफर दिए। नियोजित छात्रों में से 43 प्रतिशत कोर सेक्टर में हैं। इसके बाद 20 प्रतिशत सॉफ्टवेयर में हैं, और एनालिटिक्स/फाइनेंस/कंसल्टिंग और डेटा साइंस प्रत्येक में 10 प्रतिशत से कम हैं।
आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रोफेसर वी. कामकोटि ने प्लेसमेंट के बारे में बोलते हुए कहा कि मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि प्लेसमेंट में पिछले साल के रुझान इस साल भी जारी हैं। इसलिए अभिभावकों को आईआईटी मद्रास में अपने बच्चों के करियर के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम चाहेंगे कि हमारे अधिक से अधिक छात्र उद्यमिता अपनाएं और दूसरों को नौकरियां प्रदान करें। यह अगले साल 100 तकनीकी स्टार्टअप के हमारे लक्ष्य के अनुरूप है।
आईआईटी मद्रास के डीन (छात्र) प्रो. सत्यनारायण गुम्मादी ने कहा कि आईआईटी मद्रास में करियर पाथवे सेंटर छात्रों को सभी करियर मार्गों का पता लगाने और विभिन्न रोजगार के अवसरों की पहचान करने में मदद करता है।
कई पीएचडी छात्र अपनी पीएचडी थीसिस डिफेंस को दीक्षांत समारोह के बहुत करीब पूरा करते हैं। उनमें से कई को दीक्षांत समारोह के कुछ महीनों के भीतर ही नियुक्ति मिल जाती है। आगामी शैक्षणिक वर्ष से एक रिसर्च स्कॉलर प्लेसमेंट सेल की योजना बनाई गई है। इस वर्ष औसत पैकेज क्रमशः 19.6 लाख और 22 लाख रुपये मिला है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच