IIT Kanpur Placement: आईआईटी कानपुर को प्लेसमेंट चरण-1 के पहले सप्ताह में 1,000 से अधिक नौकरी के प्रस्ताव मिले
Abhay Pratap Singh | December 9, 2024 | 07:46 PM IST | 1 min read
शीर्ष भर्तीकर्ताओं में ड्यूश बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंटेल, क्वालकॉम, फेडएक्स, मीशो, बीपीसीएल, माइक्रोसॉफ्ट, टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स, डाटाब्रिक्स, गूगल, अमेरिकन एक्सप्रेस, एसएलबी, माइक्रोन और रिलायंस शामिल हैं।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (IIT Kanpur) की ओर से प्लेसमेंट सत्र के पहले चरण की शुरुआत 1 दिसंबर, 2024 से की गई है। आईआईटी कानपुर को सात दिनों के भीतर 1,000 से अधिक नौकरी के प्रस्ताव मिले। वहीं, आईआईटी कानपुर प्लेसमेंट 2024 में इस वर्ष 22 छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय नौकरी हासिल की।
आईआईटी कानपुर प्लेसमेंट 2024 फेज 1 के सातवें दिन के अंत तक कुल 1,036 ऑफर प्राप्त हुए, जिनमें से 963 ऑफर स्वीकार किए गए। इनमें कैंपस प्लेसमेंट और प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) शामिल हैं।
इस वर्ष के प्लेसमेंट सत्र ने विभिन्न उद्योगों से भर्तीकर्ताओं की एक शानदार सूची को आकर्षित किया है, जिनमें ड्यूश बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंटेल, क्वालकॉम, फेडएक्स, मीशो, बीपीसीएल, माइक्रोसॉफ्ट, टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स, डेटाब्रिक्स, गूगल, अमेरिकन एक्सप्रेस, एनपीसीआई, एसएलबी, माइक्रोन और रिलायंस शामिल हैं।
Also read IIT Kanpur Campus Placements: आईआईटी कानपुर को कैंपस प्लेसमेंट सीजन के पहले दिन मिले 579 ऑफर
आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा कि, “छात्र प्लेसमेंट कार्यालय द्वारा किए गए निरंतर प्रयास, जैसे कि पूर्व छात्रों के साथ संपर्क को मजबूत करना, स्टार्टअप्स के साथ जुड़ना तथा नए भर्तीकर्ताओं तक पहुंच का विस्तार करना इस प्लेसमेंट सीजन की सफलता में महत्वपूर्ण रहे हैं।”
IITK के स्टूडेंट प्लेसमेंट ऑफिस के चेयरमैन प्रोफेसर राजू कुमार गुप्ता ने कहा, “नए उद्योग से कनेक्शन बनाकर और उभरते क्षेत्रों में अवसरों की खोज करके, हमने अपने छात्रों के लिए क्षितिज का विस्तार किया है। हम इस गति को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं और आशावादी है कि शैक्षणिक वर्ष 2024-25 का प्लेसमेंट सत्र सफलता के मामले में एक ऐतिहासिक वर्ष होगा।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी