SATHEE SSC 2024: आईआईटी कानपुर ने एसएससी परीक्षा की तैयारी के लिए शुरू की ‘साथी एसएससी’ पहल
Abhay Pratap Singh | July 19, 2024 | 10:46 PM IST | 2 mins read
छात्र आधिकारिक वेबसाइट https://sathee.iitk.ac.in या Google Play Store से SATHEE ऐप डाउनलोड करके SATHEE SSC के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (IIT Kanpur) ने कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए हाल ही में ‘साथी एसएससी’ नाम से एक पहल शुरू की है। इस प्लेटफॉर्म में व्यक्तिगत आवश्यकताओं के लिए एआई-सक्षम ट्यूशन सिस्टम की सुविधा भी है।
SATHEE ने SSC मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के लिए अध्ययन सामग्री लॉन्च की है और एसएससी के अंतर्गत अन्य परीक्षाओं को शामिल करने के लिए अपनी पेशकश का विस्तार करेगा। इच्छुक छात्र https://sathee.iitk.ac.in के माध्यम से या Google Play Store से SATHEE ऐप डाउनलोड करके SATHEE SSC के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
‘साथी एसएससी’ प्लेटफॉर्म अध्ययन सामग्री, प्रैक्टिस टेस्ट, वीडियो लेक्चर और अनुभवी शिक्षकों के साथ इंटरैक्टिव सत्रों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है। टेक्नोलॉजी और विशेषज्ञता का लाभ उठाकर SATHEE का लक्ष्य सभी उम्मीदवारों और छात्रों के लिए SSC परीक्षा की तैयारी को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाना है।
आईआईटी कानपुर द्वारा जारी बयान में कहा गया कि ‘साथी एसएससी’ पहल शिक्षा मंत्रालय द्वारा समर्थित है। यह पहल छात्रों और विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के अभ्यर्थियों को किफायती और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करने की भारत सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जिससे छात्र समान रूप से तैयारी कर सकेंगे।
आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मनिंद्र अग्रवाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्यों की पहल पर जोर देते हुए कहा, “SATHEE SSC की शुरुआत के साथ हम सभी प्रीमियर शिक्षा को सुलभ बनाने की अपनी पहल का विस्तार कर रहे हैं। यह पहल भारत भर के छात्रों को सशक्त बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करने की दिशा में एक कदम है, जो उन्हें न केवल परीक्षाओं के लिए बल्कि उज्जवल भविष्य के लिए तैयार करती है।”
शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव गोविंद जायसवाल ने कार्यक्रम के दौरान कहा, “SATHEE SSC प्लेटफॉर्म डिजिटल विभाजन को समाप्त करते हुए एक समावेशी शैक्षिक वातावरण तैयार करेगा। जहां सभी पृष्ठभूमि के उम्मीदवार या छात्र ज्ञान प्राप्त कर अपने सपनों को साकर कर सकते हैं।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’