IIT Kanpur News: आईआईटी कानपुर में बीटेक फाइनल ईयर के छात्र का शव फंदे से लटका मिला, सुसाइड नोट बरामद
Press Trust of India | December 30, 2025 | 08:24 AM IST | 2 mins read
पुलिस ने कहा, ‘‘शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लगता है, जांच की जा रही है और नतीजों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’
कानपुर: कानपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के बीटेक अंतिम वर्ष के एक छात्र का शव 29 दिसंबर को उसके हॉस्टल के कमरे में फांसी से लटकता पाया गया। सहायक पुलिस आयुक्त (कल्याणपुर) आशुतोष कुमार ने बताया कि छात्र जय सिंह मीना (26) राजस्थान के अजमेर का रहने वाला था और बायोलॉजिकल साइंसेज और बायोइंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में पढ़ रहा था। उसका शव कमरे में पंखे से लगे फांसी के फंदे से लटकता पाया गया।
उन्होंने बताया कि कमरे से कथित सुसाइड नोट भी पाया गया है जिसमें ‘सॉरी एवरीवन’ लिखा था। कुमार ने बताया कि मीना के परिजन ने उसे कई बार फोन किया। जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने उसके एक दोस्त से संपर्क किया।
बाद में उसने हॉस्टल के दूसरे छात्रों को बताया। उन छात्रों ने मीना के कमरे का दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने खिड़की से देखा तो मीना का शव कमरे में फांसी से लटकता पाया गया।
Also read राहुल गांधी का भाजपा-आरएसएस पर आरोप, कहा- शिक्षा, संस्थानों को कमजोर करने की साजिश रच रहे
उन्होंने बताया कि आईआईटी कानपुर प्रशासन से घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर मीना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में एक फोरेंसिक टीम ने कमरे की जांच की और सबूत इकट्ठा किये।
कुमार ने कहा, ‘‘शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लगता है, जांच की जा रही है और नतीजों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’ संस्थान के सूत्रों ने बताया कि मीना ने जुलाई 2020 में इस संस्थान में दाखिला लिया था।
यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिनके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है तो उनसे संवाद करें और समझाएं। आत्महत्या के विचार आने पर पीड़ित व्यक्ति सहायता और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 9820466726 पर कॉल कर सकते हैं या फिर AASRA की आधिकारिक वेबसाइट http://www.aasra.info की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, 9152987821 पर भी कॉल कर सकते हैं। आत्महत्या रोकने के लिए सक्रिय कुछ और संगठनों के हेल्पलाइन नंबर लिंक पर उपलब्ध हैं जो ऐसे लोगों की मदद कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल