IIT JAM Results 2025: आईआईटी जैम रिजल्ट आज होगा जारी, jam2025.iitd.ac.in से कर सकेंगे चेक
Saurabh Pandey | March 18, 2025 | 07:56 AM IST | 2 mins read
आईआईटी जैम की अंतरिम उत्तर कुंजी 14 फरवरी, 2025 को जारी की गई थी, जबकि आपत्ति उठाने की अंतिम तिथि 20 फरवरी, 2025 थी।
Candidates can download JAM previous year's papers to boost their exam preparation.
Download Nowनई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली आज यानी 18 मार्च, 2025 को आईआईटी जैम रिजल्ट 2025 जारी करेगा। जो उम्मीदवार जैम प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
IIT JAM 2027: Syllabus | Physics Formula Sheet | Preparation Tips
PYQ's With Answer Key: Biotechnology | Chemistry | Geology | Economics | Physics | Maths | Statistics
IIT JAM: Cut off for Top IITs
आईआईटी जैम की अंतरिम उत्तर कुंजी 14 फरवरी, 2025 को जारी की गई थी, जबकि आपत्ति उठाने की अंतिम तिथि 20 फरवरी, 2025 थी।
जैम परीक्षा आईआईटी दिल्ली की तरफ से 2 फरवरी, 2025 को सात टेस्ट पेपर्स के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की गई थी। इनमें बायोटेक्नोलॉजी (बीटी), केमिस्ट्री (सीवाई), अर्थशास्त्र (ईएन), भूविज्ञान (जीजी), गणित (एमए), गणितीय सांख्यिकी (एमएस) और फिजिक्स (पीएच) का पेपर शामिल था।
IIT JAM Results 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर, IIT JAM रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन करने के लिए अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- आपका IIT JAM रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अपना रिजल्ट देखें और इसे डाउनलोड करें।
- IIT JAM Results 2025 का प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
IIT JAM Results 2025: जैम एडमिशन शेड्यूल
- उम्मीदवार पोर्टल पर स्कोरकार्ड अपलोड करने की तिथि - 24 मार्च, 2025
- JOAPS पोर्टल पर प्रवेश के लिए आवेदन पत्र जमा करने की तिथि - 26 मार्च से 9 अप्रैल, 2025
- JAM 2025 वेबसाइट पर अमान्य श्रेणी के उम्मीदवारों की सूची प्रदर्शित होगी - 8 मई, 2025
- पहली प्रवेश सूची की घोषणा - 26 मई, 2025
- पहली प्रवेश सूची के लिए सीट बुकिंग शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि - 30 मई, 2025
- विड्रॉल ऑप्शन की ओपनिंग क्लोजिंग - 7 जून से 7 जुलाई, 2025
IIT JAM Results 2025: जैम प्रवेश पात्रता
JAM 2025 में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए आईआईटी की लगभग 3000 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। इसके अलावा, JAM स्कोर का उपयोग विभिन्न संस्थानों में M.Sc., M.Sc. (Tech), M.S Research, M.Sc.-M.Tech. Dual Degree, संयुक्त M.Sc.-Ph.D., M.Sc. - Ph.D. Dual Degree जैसे कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी