Santosh Kumar | February 25, 2026 | 10:41 AM IST | 2 mins read
कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर लॉग इन करके सीटीईटी ओएमआर रिस्पॉन्स शीट और सीटेट आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Now
नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) द्वारा आयोजित सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी) 2026 फरवरी सेशन की परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट आज जारी होने की उम्मीद है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर लॉग इन करके अपनी सीटीईटी ओएमआर रिस्पॉन्स शीट और सीटेट आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
सीटेट पेपर 1 (कक्षा 1-5) और पेपर 2 (कक्षा 6-8) की परीक्षाएं 7 और 8 फरवरी को विभिन्न केंद्रों पर हुई। हालांकि, वैशाली (हाजीपुर) के 2 केंद्रों पर पेपर 2 परीक्षाएं स्थगित की गई, जिस पर अभी तक कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है।
सीबीएसई बोर्ड ने इन दोनों सेंटर्स पर अलॉट हुए कैंडिडेट्स के लिए 15 दिनों के अंदर री-एग्जाम कराने की बात कही थी। अब, कई स्टूडेंट्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर सीबीएसई से इस बारे में सवाल पूछ रहे हैं।
इस बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीटीईटी आंसर की, रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ लिंक आज एक्टिवेट हो सकता है। सीटीईटी फरवरी 2026 एग्जाम के पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए अलग-अलग आंसर की जारी की जाएंगी।
कैंडिडेट आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके सीटीईटी आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे। आंसर की पर शुल्क भुगतान और सहायक दस्तावेजों के साथ उम्मीवारों को समय-सीमा के भीतर चुनौतियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा।
ऑब्जेक्शन फाइल करने के लिए हर सवाल के लिए ₹1,000 की नॉन-रिफंडेबल फीस देनी होगी। ऑब्जेक्शन के साथ प्रूफ या डॉक्यूमेंट्स अटैच करना जरूरी है। एक्सपर्ट्स के रिव्यू के बाद, फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।
इसके बाद सीबीएसई, सीटेट फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट घोषित करेगा। बोर्ड द्वारा 10 से 12 मार्च के बीच सीटेट रिजल्ट घोषित किए जाने की उम्मीद है। उम्मीदवार लेटेस्ट अपडेट के लिए रेगुलर ऑफिशियल वेबसाइट चेक करें।
राज्य सरकार ने संकेत दिया है कि सामान्य शिक्षकों की जारी भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने 24 फरवरी को विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान यह जानकारी दी।
Santosh Kumar