आईआईटी जैम आंसर की को चुनौती देने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर नामांकन नंबर / ईमेल आईडी या पासवर्ड दर्ज करना होगा।
Santosh Kumar | February 20, 2025 | 08:40 AM IST
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जैम) 2025 के लिए आईआईटी जैम आंसर की 2025 आपत्ति विंडो आज यानी 20 फरवरी को बंद कर देगा। जो उम्मीदवार आईआईटी जैम आंसर की 2025 से संतुष्ट नहीं हैं, वे प्रोविजनल आंसर की पर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आईआईटी जैम की आधिकारिक वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in पर जाना होगा।
आईआईटी जैम 2025 परीक्षा 2 फरवरी, 2025 को आयोजित की गई थी। आईआईटी दिल्ली ने 14 फरवरी, 2025 को आईआईटी जैम 2025 प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट लिंक आधिकारिक पोर्टल पर एक्टिव किया।
आईआईटी जैम आंसर की को चुनौती देने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना नामांकन नंबर / ईमेल आईडी या पासवर्ड दर्ज करना होगा। जैम परीक्षा 2025 देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई।
आईआईटी दिल्ली ने आईआईटी जैम 2025 रिजल्ट की संभावित तिथि की घोषणा कर दी है। आईआईटी जैम रिजल्ट 2025 19 मार्च तक जारी किया जा सकता है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक पोर्टल पर चेक कर सकेंगे।
आईआईटी जैम रिजल्ट 2025 में उम्मीदवार का नाम, नामांकन आईडी, प्रत्येक सेक्शन में प्राप्त अंक और कुल अंक भी दिखाए जाएंगे। उम्मीदवार के पर्सेंटाइल स्कोर और उसकी योग्यता स्थिति जैसे विवरण शामिल किए जाएंगे।
Also readJEE Advanced 2025: आईआईटी दिल्ली के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? जानें कटऑफ, पात्रता
अभ्यर्थी जैम मार्किंग स्कीम से अपने संभावित स्कोर की गणना कर सकते हैं। 1 अंक वाले प्रश्न के प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे तथा 2 अंक वाले प्रश्न के प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 2/3 अंक काटे जाएंगे।
हालांकि, सेक्शन B और C में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। जैम 2025 रिस्पॉन्स शीट में परीक्षा केंद्र, अभ्यर्थी का नाम, पेपर कोड, विषय कोड और उनके द्वारा चुने गए उत्तर सहित सभी आवश्यक विवरण होंगे।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, आईआईटी जैम 2025 स्कोरकार्ड 25 मार्च, 2025 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे और प्रवेश पोर्टल 2 अप्रैल, 2025 को खुलेगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।