IIT JAM Admit Card 2026: आईआईटी जैम एडमिट कार्ड आज नहीं होगा जारी, नई डेट की घोषणा जल्द
Santosh Kumar | January 5, 2026 | 05:43 PM IST | 1 min read
आईआईटी जैम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, पोर्टल पर एनरोलमेंट आईडी, ईमेल और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
Candidates can download JAM previous year's papers to boost their exam preparation.
Download Nowनई दिल्ली: आईआईटी जैम 2026 एडमिट कार्ड रिलीज होने की डेट टाल दी गई है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) बॉम्बे ने जॉइंट एडमिशन टेस्ट (जैम) 2026 के एडमिट कार्ड जारी करने की तय तिथि बदल दी है। आईआईटी जैम की ऑफिशियल वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in के अनुसार, नई एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।
IIT JAM 2027: Syllabus | Physics Formula Sheet
New: JAM Previous Year's Question Papers
IIT JAM: Cut off for Top IITs
पहले से तय शेड्यूल के मुताबिक, आईआईटी जैम 2026 का एडमिट कार्ड आज, 5 जनवरी 2026 को जारी होना था। उम्मीदवार सुबह से ही ऑफिशियल वेबसाइट चेक कर रहे थे, लेकिन अब इंस्टीट्यूट ने इसे टालने की घोषणा की है।
आईआईटी बॉम्बे द्वारा जैम 2026 परीक्षा 15 फरवरी 2026 को कंप्यूटर-बेस्ड मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी – सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।
यह परीक्षा अलग-अलग आईआईटी, एनआईटी और दूसरे संस्थानों में एमएससी और पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन के लिए जरूरी है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, पोर्टल पर एनरोलमेंट आईडी, ईमेल और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
आईआईटी जैम एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का विवरण, तिथि और समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड साथ ले जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच