IIT JAM Admit Card 2025: आईआईटी जैम एडमिट कार्ड jam2025.iitd.ac.in पर घोषित, 2 फरवरी को होगा एग्जाम

Santosh Kumar | January 6, 2025 | 06:14 PM IST | 2 mins read

उम्मीदवारों को आईआईटी जैम एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।

शेड्यूल के अनुसार, आईआईटी जैम 2025 परीक्षा 2 फरवरी को आयोजित की जाएगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
शेड्यूल के अनुसार, आईआईटी जैम 2025 परीक्षा 2 फरवरी को आयोजित की जाएगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जैम) 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in के माध्यम से आईआईटी जैम एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। आईआईटी जैम 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।

उम्मीदवारों को आईआईटी जैम एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। शेड्यूल के अनुसार, आईआईटी जैम 2025 परीक्षा 2 फरवरी को आयोजित की जाएगी।

आईआईटी जैम एडमिट कार्ड 2025 में परीक्षा केंद्र का विवरण, तिथि और समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड साथ ले जाना होगा। आईआईटी जैम परीक्षा ऑनलाइन होगी।

IIT JAM Admit Card 2025: आईआईटी जैम एग्जाम पैटर्न

आईआईटी जैम 2025 परीक्षा की अवधि तीन घंटे निर्धारित की गई है। परीक्षा पत्र में तीन खंड होंगे जिसमें एमसीक्यू प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। सेक्शन A में 30 प्रश्न होंगे, सेक्शन B में 10 प्रश्न होंगे और सेक्शन C में 20 प्रश्न होंगे।

अंकन योजना के अनुसार, 1 अंक वाले प्रश्नों के प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे और 2 अंक वाले प्रश्नों के प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 2/3 अंक काटे जाएंगे। हालांकि, सेक्शन B और C में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

Also readGATE 2025 Admit Card: गेट एडमिट कार्ड gate2025.iitr.ac.in पर कल होगा जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें

IIT JAM 2025 Admit Card: आईआईटी जैम एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आसानी से आईआईटी जैम एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in या joaps.iitd.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • आईआईटी जैम एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • आईआईटी जैम 2025 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • इसमें दर्ज विवरण की जांच करें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।

उम्मीदवारों को आईआईटी जैम एडमिट कार्ड के साथ अपना फोटो पहचान पत्र भी लाना होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications