Trusted Source Image

IIT JAM 2026 Counselling: आईआईटी जैम काउंसलिंग के लिए पंजीकरण 27 मार्च से शुरू, पहली प्रवेश सूची 25 मई को

Santosh Kumar | March 23, 2026 | 09:17 AM IST | 2 mins read

आईआईटी जैम 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है, जिसमें पात्र उम्मीदवार अपनी पसंद के प्रोग्राम और संस्थान चुन सकेंगे।

Back

JAM Previous Year Papers

Candidates can download JAM previous year's papers to boost their exam preparation.

Download Now
उम्मीदवारों को 15 अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइट joaps.iitb.ac.in पर पंजीकरण करना होगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
उम्मीदवारों को 15 अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइट joaps.iitb.ac.in पर पंजीकरण करना होगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: आईआईटी जैम 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन 27 मार्च से शुरू होने वाला है। उम्मीदवारों को 15 अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइट joaps.iitb.ac.in पर पंजीकरण करना होगा। इसके लिए ₹750 का नॉन-रिफंडेबल आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य है। यह प्रक्रिया एमएससी, जाइंट एमएससी-पीएचडी, एमएससी-एमटेक और इंटीग्रेटेड पीएचडी जैसे प्रोग्रामों में एडमिशन का मौका देती है, जिसमें 23 आईआईटी में 3,000 से अधिक सीटें उपलब्ध हैं।

आईआईटी जैम 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है, जिसमें पात्र उम्मीदवार अपनी पसंद के प्रोग्राम और संस्थान चुन सकेंगे। पंजीकरण के बाद, उम्मीदवार 6 मई तक अपनी पसंद को फ्रीज या संशोधित कर सकेंगे।

IIT JAM 2026 Counselling Fees: सीट बुकिंग शुल्क क्या है?

आईआईटी बॉम्बे के अनुसार, वैध स्कोरकार्ड रखने वाले उम्मीदवार ही इसमें भाग लेने के पात्र हैं। सभी संबंधित दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा। आईआईटी जैम काउंसलिंग के संबंध में आधिकारिक ब्रोशर जारी किया गया है।

प्रवेश सूची में चयनित सामान्य/ओबीसी-एनसीएल/ईडबल्यूएस श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए सीट बुकिंग शुल्क ₹15,000 है, और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के लिए यह ₹7,500 है। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 30 मई है।

Also readझारखंड सरकार ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों में यूजी और पीजी सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए एनएमसी को प्रस्ताव भेजा

IIT JAM 2026 Counselling Schedule: आईआईटी जैम काउंसलिंग शेड्यूल

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में आईआईटी जैम काउंसलिंग शेड्यूल की जांच कर सकते हैं-

आईआईटी जैम काउंसलिंग शेड्यूलडेट्स

JOAPS पोर्टल पर प्रवेश हेतु आवेदन फॉर्म जमा करना

27 मार्च 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक

अभ्यर्थियों द्वारा विकल्प फ्रीज करने की अंतिम तिथि

6 मई 2026

प्रथम प्रवेश सूची जारी

25 मई 2026

प्रथम सूची के लिए सीट बुकिंग शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

30 मई 2026

विड्रॉल विकल्प खुलना और बंद होना

3 जून से 3 जुलाई 2026 तक

द्वितीय प्रवेश सूची जारी

8 जून 2026

द्वितीय सूची के लिए सीट बुकिंग शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

11 जून 2026

तृतीय प्रवेश सूची जारी

16 जून 2026

तृतीय सूची के लिए सीट बुकिंग शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

20 जून 2026

चतुर्थ प्रवेश सूची जारी

27 जून 2026

चतुर्थ सूची के लिए सीट बुकिंग शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

30 जून 2026

अतिरिक्त राउंड (यदि कोई हो) की सूची जारी

3 जुलाई 2026

अतिरिक्त राउंड के लिए सीट बुकिंग शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

7 जुलाई 2026

कैंडिडेट पोर्टल से ऑफर लेटर डाउनलोड

9 जुलाई 2026

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications