IIT JAM 2025 Registration: आईआईटी जैम पंजीकरण की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर तक बढ़ी, परीक्षा 2 फरवरी को
Santosh Kumar | October 11, 2024 | 02:42 PM IST | 2 mins read
आईआईटी जैम 2025 के लिए एडमिट कार्ड 6 जनवरी को जारी किया जाएगा। जैम 2025 परीक्षा का रिजल्ट 19 मार्च को घोषित किया जाएगा।
Candidates can download JAM previous year's papers to boost their exam preparation.
Download Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जैम) 2025 पंजीकरण की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in के माध्यम से आईआईटी जैम 2025 आवेदन पत्र भर सकते हैं। आईआईटी जैम 2025 परीक्षा अगले साल 2 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
IIT JAM 2027: Syllabus | Physics Formula Sheet | Preparation Tips
PYQ's With Answer Key: Biotechnology | Chemistry | Geology | Economics | Physics | Maths | Statistics
IIT JAM: Cut off for Top IITs
आईआईटी दिल्ली ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। आईआईटी जैम 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के रूप में आयोजित की जाएगी, जिसमें 7 विषय शामिल होंगे।
इसमें बायोटेक्नोलॉजी (बीटी), केमिस्ट्री (सीवाई), इकोनॉमिक्स (ईएन), जियोलॉजी (जीजी), मैथमेटिक्स (एमए), मैथमेटिकल स्टैटिस्टिक्स (एमएस) और फिजिक्स (पीएच) जैसे विषय शामिल हैं। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए जैम 2025 की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
IIT JAM 2025: पंजीकरण शुल्क
पंजीकरण शुल्क की बात करें तो अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) श्रेणियों और महिला उम्मीदवारों को एक टेस्ट पेपर के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 900 रुपये का भुगतान करना होगा। अन्य सभी छात्रों को 1,800 रुपये जमा करने होंगे।
आईआईटी जैम 2025 के लिए आवेदन करने वाले एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को छोड़कर सभी को दो टेस्ट पेपर के लिए 2,500 रुपये का शुल्क देना होगा। महिला, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 1,250 रुपये है।
Also read IIT Kanpur Suicide: आईआईटी कानपुर के हॉस्टल में मिला पीएचडी छात्रा का शव, संस्थान ने जारी किया बयान
IIT JAM 2025 Registration: परीक्षा पैटर्न
आईआईटी जैम 2025 के लिए एडमिट कार्ड 6 जनवरी को जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड लेकर परीक्षा केंद्र पर जाना होगा। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक जैम 2025 परीक्षा का रिजल्ट 19 मार्च को घोषित किया जाएगा।
आईआईटी जैम 2025 परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होगी। इसमें 100 अंकों के कुल 60 प्रश्न होंगे। पूरा पेपर तीन सेक्शन A, B और C में विभाजित होगा। इसे नीचे दिए गए बिंदुओं से समझा जा सकता है-
- सेक्शन ए में कुल 30 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) होंगे, जिसमें प्रत्येक एक अंक के 10 प्रश्न और दो अंक के 20 प्रश्न होंगे।
- सेक्शन बी में कुल 10 मल्टीपल सेलेक्ट प्रश्न (एमएसक्यू) होंगे, जिनमें से प्रत्येक में दो अंक होंगे।
- सेक्शन सी में कुल 20 संख्यात्मक उत्तर प्रकार (NAT) प्रश्न होंगे जिनमें प्रत्येक एक अंक के 10 प्रश्न और प्रत्येक दो अंक के 10 प्रश्न होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार