IIT JAM 2025: आईआईटी जैम पंजीकरण का कल आखिरी दिन, jam2025.iitd.ac.in से करें आवेदन
Saurabh Pandey | October 17, 2024 | 03:07 PM IST | 2 mins read
JAM 2025 प्रवेश प्रक्रिया में पंजीकरण, आवेदन शुल्क, आवेदन सुधार विंडो, प्रवेश पत्र, परीक्षा का दिन, उत्तर कुंजी, उत्तर कुंजी चुनौती, परिणाम, काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया शामिल हैं।
नई दिल्ली : आईआईटी दिल्ली की तरफ से संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जैम) 2025 के लिए पंजीकरण करने की कल यानी 18 अक्टूबर लास्ट डेट है। आईआईटी जैम में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
IIT JAM परीक्षा 2 फरवरी, 2025 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होने वाली है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार जनवरी 2025 की शुरुआत से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। आईआईटी जैम 2025 परिणाम और स्कोरकार्ड क्रमशः 19 और 25 मार्च, 2025 को घोषित किए जाएंगे।
IIT JAM 2025 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। परीक्षा स्नातक स्तर पर सात टेस्ट पेपर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा भारत के लगभग 100 शहरों में आयोजित की जाएगी।
IIT JAM 2025 में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए आईआईटी में लगभग 3000 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
IIT JAM 2025: पात्रता
आईआईटी JAM 2025 पात्रता मानदंड को पूरा करने के लिए, उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। जो अभ्यर्थी 2025 में अपनी स्नातक परीक्षाओं में उपस्थित हुए थे या उपस्थित होंगे, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं, बशर्ते वे सितंबर 2025 तक अस्थायी रूप से प्रमाणपत्र जमा कर दें।
परीक्षा विषय-पाली
- रसायन विज्ञान (CY)
- भूविज्ञान (GG)
- गणित (MA)
दूसरी पाली (दोपहर)
- जैव प्रौद्योगिकी (BT)
- अर्थशास्त्र (EN)
- गणितीय सांख्यिकी (MS)
- भौतिकी (PH)
आईआईटी दिल्ली ने हाल ही में उन उम्मीदवारों के लिए दो साल का मास्टर डिग्री प्रोग्राम यानी जैविक विज्ञान में एमएससी जोड़ा है जो आईआईटी में जैविक/जीवन विज्ञान कार्यक्रम में उच्च अध्ययन के लिए जाना चाहते हैं।
जो अभ्यर्थी पहले ही आईआईटी जैम 2024 आवेदन पत्र भर चुके हैं और अब आईआईटी दिल्ली में एमएससी जैविक विज्ञान पाठ्यक्रम में दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें आईआईटी जैम की जैव प्रौद्योगिकी (बीटी) और रसायन विज्ञान (सीवाई) परीक्षा में शामिल होना होगा।
IIT JAM क्या है?
एमएससी (जेएएम) के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा एक अखिल भारतीय स्तर की ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा है, जो भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) की ओर से हर साल बारी-बारी से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) द्वारा आयोजित की जाती है। आईआईटी जैम का आयोजन आईआईटी में पेश किए जाने वाले एमएससी और अन्य स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों और भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बैंगलोर द्वारा पेश किए गए एकीकृत पीएचडी पाठ्यक्रमों में उम्मीदवारों को प्रवेश प्रदान करने के लिए किया जाता है।
कई राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) और केंद्रीय वित्त पोषित तकनीकी संस्थान (सीएफटीआई) भी एमएससी प्रवेश के लिए जैम स्कोर स्वीकार करते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल