IIT JAM Answer Key 2025: आईआईटी जैम आंसर की jam2025.iitd.ac.in पर कल होगी जारी, ऑब्जेक्शन डेट, टाइमिंग्स जानें
Saurabh Pandey | February 13, 2025 | 07:01 PM IST | 2 mins read
जैम स्कोर का उपयोग एमएससी (दो वर्षीय), एम.एससी.-पीएचडी, डुअल डिग्री और विभिन्न आईआईटी और आईआईएससी बैंगलोर में अन्य स्नातकोत्तर कार्यक्रमों की 2802 सीटों पर प्रवेश के लिए किया जाता है।
Candidates can download JAM previous year's papers to boost their exam preparation.
Download Nowनई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (आईआईटी दिल्ली) कल यानी 14 फरवरी 2025 को जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (जेएएम) की प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा। जेएएम परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joaps.iitd.ac.in पर जाकर प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकेंगे।
IIT JAM 2027: Syllabus | Physics Formula Sheet | Preparation Tips
PYQ's With Answer Key: Biotechnology | Chemistry | Geology | Economics | Physics | Maths | Statistics
IIT JAM: Cut off for Top IITs
आईआईटी जैम प्रोविजनल आंसर की में यदि उम्मीदवारों को कोई विसंगतियां मिलती हैं, तो वे 14 फरवरी से 20 फरवरी, 2025 तक उस पर आपत्ति उठा सकते हैं। इसके बाद विषय विशेषज्ञों का एक पैनल उम्मीदवारों द्वारा की उठाई गई चुनौतियों की समीक्षा करेंगे। यदि आपत्तियां सही पाई जाती हैं, तो फाइनल/संशोधित उत्तर कुंजी जारी की जाएगी, जिसके आधार पर आईआईटी जेएएम 2025 रिजल्ट जारी करेगा।
IIT JAM Answer Key 2025: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया
- आईआईटी जैम की आधिकारिक वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर IIT JAM 2025 प्रोविजनल आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- अब सबमिट पर क्लिक करें और आपकी आंसर की प्रदर्शित हो जाएगी।
- IIT JAM 2025 प्रोविजनल आंसर की चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आईआईटी जैम 2025 प्रोविजनल उत्तर कुंजी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
IIT JAM 2025 : रिजल्ट डेट
आईआईटी दिल्ली की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स यानी जैम परीक्षा का रिजल्ट 19 मार्च 2025 तक जारी किया जाएगा।
बता दें कि आईआईटी जैम 2025 परीक्षा 2 फरवरी को आयोजित की गई थी। जैम परीक्षा सात टेस्ट पेपर्स में कंप्यूटर आधारित टेस्ट के रूप में आयोजित की गई थी, जिसमें जैव प्रौद्योगिकी (BT), केमिस्ट्री (CY), अर्थशास्त्र (EN), भूविज्ञान (GG), गणित (MA), मैथमैटिक्स स्टैटिक्स (MS), और फिजिक्स (PH) शामिल है।
IIT JAM Answer Key 2025: परीक्षा पैटर्न
आईआईटी जैम परीक्षा कुल 100 अंकों के 60 प्रश्नों सहित सात टेस्ट पेपर्स के लिए आयोजित की गई थी। इन प्रश्नों को तीन खंडों ए, बी और सी में बांटा गया था, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू), मल्टीपल चॉइस क्वैश्चन (एमएसक्यू), और न्यूमेरिकल आंसर टाइप (एनएटी) प्रश्न शामिल थे। प्रत्येक पेपर की परीक्षा अवधि तीन घंटे थी, और सभी टेस्ट पेपर्स अंग्रेजी भाषा में थे।
IIT JAM: जैम क्या है?
जैम स्कोर का उपयोग एमएससी (दो वर्षीय), एम.एससी.-पीएचडी, डुअल डिग्री और विभिन्न आईआईटी और आईआईएससी बैंगलोर में अन्य स्नातकोत्तर कार्यक्रमों की 2802 सीटों पर प्रवेश के लिए किया जाता है। जैम प्रवेश परीक्षा 2004 से विभिन्न आईआईटी द्वारा बारी-बारी से आयोजित की जाती रही है। इस वर्ष परीक्षा आईआईटी दिल्ली ने आयोजित कराई थी।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार