Trusted Source Image

Gate 2026 Result: आईआईटी गुवाहाटी ने गेट रिजल्ट gate2026.iitg.ac.in पर किया जारी, स्कोरकार्ड डाउनलोड चरण जानें

Abhay Pratap Singh | March 19, 2026 | 03:09 PM IST | 1 min read

गेट 2026 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नामांकन आईडी/ ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

उम्मीदवार 27 मार्च से अपना गेट स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
उम्मीदवार 27 मार्च से अपना गेट स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी (IIT Guwahati) ने 19 मार्च को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in के माध्यम से गेट 2026 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

गेट 2026 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नामांकन आईडी/ ईमेल आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार 27 मार्च से अपना गेट स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। प्रत्येक परीक्षा पत्र के लिए 500 रुपये का शुल्क देकर 1 जून से 31 दिसंबर तक गेट स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की अनुमति होगी।

IIT GATE 2026 Scorecard: गेट स्कोरकार्ड विवरण

गेट स्कोरकार्ड 2026 में निम्नलिखित विवरण जांच सकते हैं:

  • उम्मीदवार का नाम
  • माता-पिता का नाम
  • गेट 2026 स्कोर
  • परीक्षा तिथि
  • उम्मीदवार की श्रेणी
  • अखिल भारतीय रैंक (AIR)
  • योग्यता स्कोर।

Also readGATE Final Answer Key 2026: गेट फाइनल आंसर की goaps.iitg.ac.in पर जारी, डाउनलोड चरण और रिजल्ट डेट जानें

गेट परिणाम में उम्मीदवारों के प्राप्त अंक के साथ उनकी योग्यता (क्वालिफाइंग) स्थिति भी प्रदर्शित की जाएगी। इससे पहले, गेट 2026 फाइनल आंसर की 17 मार्च को जारी की गई थी। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर गेट 2026 रिजल्ट जारी किया गया है। गेट 2026 परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी को आयोजित की गई थी।

निर्धारित कटऑफ के बराबर व उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार गेट काउंसलिंग 2026 के लिए पात्र होंगे। गेट स्कोर का उपयोग IIT, NIT, IIIT और PSU में एमटेक (MTech) प्रवेश के लिए किया जा सकता है। गेट स्कोर कार्ड परिणाम घोषित होने की तिथि से तीन वर्षों तक मान्य रहेंगे।

GATE Result 2026: कैसे डाउनलोड करें?

निम्नलिखित चरणों का पालन करके गेट रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • गेट पोर्टल goaps.iitg.ac.in पर विजिट करें।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • गेट 2026 स्कोरकार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications