IIT Delhi: आईआईटी दिल्ली ने एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ साइन किया एमओयू
Saurabh Pandey | June 16, 2025 | 01:12 PM IST | 1 min read
एमओयू पर हस्ताक्षर समारोह आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो. रंगन बनर्जी और एलजी होम अप्लायंस सॉल्यूशन कंपनी के आर एंड डी सेंटर के कार्यकारी उपाध्यक्ष ह्यून यूके ली की उपस्थिति में आयोजित किया गया।
नई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (आईआईटी दिल्ली) और एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने टिकाऊ घरेलू उपकरण प्रौद्योगिकियों में रिसर्च और इनोवेशन को आगे बढ़ाने के लिए एक पार्टनरशिप की है।
हाल ही में आईआईटी दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर के साथ सहयोग को औपचारिक रूप दिया गया, जिसका उद्देश्य घरेलू जीवन और स्थिरता में भविष्य की चुनौतियों का समाधान करने के लिए अकादमिक उत्कृष्टता और औद्योगिक विशेषज्ञता को एक साथ लाना है।
एमओयू पर हस्ताक्षर समारोह आयोजित
एमओयू पर हस्ताक्षर समारोह आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो. रंगन बनर्जी और एलजी होम अप्लायंस सॉल्यूशन कंपनी के आर एंड डी सेंटर के कार्यकारी उपाध्यक्ष ह्यून यूके ली की उपस्थिति में आयोजित किया गया। यह पार्टनरशिप संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं, प्रौद्योगिकियों के सह-विकास और स्मार्ट उपकरणों, ऊर्जा-कुशल समाधानों और ग्राहक-केंद्रित उत्पाद अवधारणाओं जैसे क्षेत्रों में ज्ञान के आदान-प्रदान पर केंद्रित होगी।
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के कार्यकारी उपाध्यक्ष ने कहा-
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के कार्यकारी उपाध्यक्ष ह्यून यूके ली ने कहा कि हम भारत के प्रमुख संस्थानों में से एक के साथ साझेदारी करके उत्साहित हैं। यह सहयोग ओपन इनोवेशन को बढ़ावा देने और भविष्य के लिए तैयार प्रौद्योगिकियों को विकसित करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है जो अधिक टिकाऊ और जुड़े हुए जीवन के अनुभव के लिए हमारे दृष्टिकोण के साथ संरेखित हैं।
इस सहभागिता के हिस्से के रूप में, आईआईटी दिल्ली के शोधकर्ताओं ने सतत इनोवशन के लिए एलजी के दृष्टिकोण से जुड़ी चल रही और प्रस्तावित परियोजनाओं को प्रस्तुत किया। एलजी प्रतिनिधिमंडल ने गहन सहयोग के लिए संभावनाओं का पता लगाने के लिए संस्थान में चुनिंदा शोध प्रयोगशालाओं का विजिट किया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’