IITD ABU Dhabi MTech PHD Admissions 2025: आईआईटी दिल्ली-अबू धाबी ने एमटेक और पीएचडी प्रवेश की घोषणा की
Abhay Pratap Singh | May 6, 2025 | 05:02 PM IST | 2 mins read
एमटेक एवं पीएचडी कार्यक्रमों के लिए अंतिम तिथि 11 जून, 2025 तक abudhabi.iitd.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
नई दिल्ली: आईआईटी दिल्ली-अबू धाबी (IITD ABU Dhabi ) ने एनर्जी ट्रांजिशन एंड सस्टेनेबिलिटी में मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (एमटेक) प्रोग्राम और एनर्जी एंड सस्टेनेबिलिटी में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) कार्यक्रम के लिए दूसरे प्रवेश की घोषणा की है। शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए एमटेक और पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है।
एमटेक एवं पीएचडी कार्यक्रमों के लिए अगस्त 2025 से शुरू होने वाले सत्र हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 11 जून, 2025 है। आईआईटीडी अबू धाबी में एमटेक और पीएचडी प्रोग्राम में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए सेमेस्टर अगस्त 2025 में शुरू होगा।
MTech Program in Energy Transition and Sustainability: ऊर्जा संक्रमण एवं सततता में एमटेक
आईआईटी दिल्ली - अबू धाबी में एनर्जी ट्रांजिशन एंड सस्टेनेबिलिटी में एमटेक कार्यक्रम विविध पृष्ठभूमियों के हाल के स्नातकों और कार्यरत पेशेवरों के लिए तैयार किया गया दो-वर्षीय पाठ्यक्रम व्यक्तिगत अनुभव प्रदान करता है। यह कार्यक्रम स्पष्ट दृष्टिकोण के साथ अत्याधुनिक अनुसंधान और प्रौद्योगिकियों पर काम करने का अवसर प्रदान करता है।
एमटेक कार्यक्रम उद्योग जगत के पेशेवरों के लिए भी उपलब्ध है। वे या तो अपने संबंधित संगठनों द्वारा प्रायोजित पूर्णकालिक छात्र के रूप में प्रवेश ले सकते हैं अथवा अंशकालिक छात्र के रूप में नामांकन कर सकते हैं। अंशकालिक छात्रों को तीन वर्षों की अवधि में पाठ्यक्रम एवं अनुसंधान कार्य संपन्न करने की सुविधा प्रदान की जाती है।
Also read IIT Delhi Abu Dhabi: आईआईटी दिल्ली के अबू धाबी कैंपस में एक वर्ष के भीतर नामांकन में 400% की वृद्धि
PhD Program in Energy and Sustainability: ऊर्जा एवं सतत विकास में पीएचडी
आईआईटी दिल्ली – अबू धाबी में ऊर्जा एवं सतत विकास में पीएचडी कार्यक्रम का उद्देश्य ऊर्जा क्षेत्र में गहन शोध व नवाचार को प्रोत्साहित करना है। यह कार्यक्रम ऐसे प्रतिभाशाली शोधार्थियों को विकसित करने पर केंद्रित है, जिनमें उच्च कोटि की अनुसंधान दक्षता, अटूट कार्यनिष्ठा एवं उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने की क्षमता हो।
आईआईटी दिल्ली और आईआईटी दिल्ली – अबू धाबी के विशेषज्ञ संकाय सदस्यों ने ऊर्जा संक्रमण की बहुआयामी चुनौतियों के समाधान हेतु अत्याधुनिक शोध कार्यक्रम विकसित किए हैं। ये कार्यक्रम सतत रासायनिक प्रक्रियाओं, ऊर्जा तकनीकों, स्मार्ट ग्रिड, उच्च स्तरीय संगणकीय अनुकरण तथा एआई आधारित ऊर्जा प्रणालियों के अनुकूलन पर केंद्रित हैं।
Admission Process for MTech and PhD Programmes: प्रवेश प्रक्रिया
एमटेक तथा पीएचडी दोनों कार्यक्रमों के लिए अभ्यर्थियों का चयन एक कठोर प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें शैक्षणिक योग्यता, प्रासंगिक पात्रता परीक्षाओं में प्राप्तांक (जहां लागू हो), उपयुक्त कार्यानुभव, तथा साक्षात्कार के आधार पर मूल्यांकन होगा।
कार्यक्रमों, पात्रता मानदंडों, अनुसंधान परियोजनाओं (केवल पीएचडी हेतु), आवेदन प्रक्रिया तथा ऑनलाइन आवेदन पोर्टल से संबंधित विस्तृत जानकारी https://abudhabi.iitd.ac.in/ पर उपलब्ध है। किसी भी अन्य जानकारी के लिए छात्र ईमेल admissions@iitdabudhabi.ac.ae पर या फोन नंबर +971 2 4958510 पर संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग