Trusted Source Image

UCEED 2024 Counselling: अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन काउंसलिंग के लिए आवेदन शुरू

Saurabh Pandey | March 14, 2024 | 07:08 PM IST | 1 min read

आईआईटी बॉम्बे ने बैचलर ऑफ डिज़ाइन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यूसीड 2024 काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। पात्र उम्मीदवार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान कर पंजीकरण पूरा कर सकते हैं।

UCEED 2024 काउंसलिंग शेड्यूल जारी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
UCEED 2024 काउंसलिंग शेड्यूल जारी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे (IIT Bombay) ने बैचलर ऑफ डिजाइन (B.Des) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन (UCEED 2024) काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके साथ ही बीडिजाइन के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। यूसीईईडी उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार आईआईटी बॉम्बे प्रवेश पोर्टल के माध्यम से डिजाइन कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।

उम्मीदवारों को पंजीकरण करना होगा और वरीयता क्रम में आवेदन करने वाले संस्थानों की सूची के साथ व्यक्तिगत और शैक्षणिक डिटेल दर्ज करनी होगी। पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे।

  • कक्षा 12 की मार्कशीट
  • जन्मतिथि प्रमाण पत्र
  • शारीरिक विकलांगता प्रमाण पत्र, यदि लागू हो।
  • जाति प्रमाण पत्र
  • ईडब्लूएस प्रमाण पत्र
  • राष्ट्रीयता प्रमाणपत्र
  • ओसीआई, पीआईओ प्रमाण पत्र।

UCEED 2024 Registration 5 राउंड में काउंसलिंग

यूसीईईडी 2024 काउंसलिंग आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, प्राधिकरण द्वारा उम्मीदवारों के लिए सीट आवंटन प्रक्रिया बढ़ा दी गई है, क्योंकि पहले काउंसलिंग 3 राउंड में की जाती थी लेकिन इस साल यूसीईईडी 2024 काउंसलिंग में 5 राउंड हैं।

Also read IIT Roorkee: आईआईटी रूड़की ने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में किया संशोधन, एआई,एमएल और प्रोग्रामिंग भी शामिल

UCEED 2024 Counselling Registration Fees आवेदन शुल्क

यूसीईईडी बीडीएस आवेदन पत्र आईआईटी बॉम्बे प्रवेश पोर्टल, portal.iitb.ac.in और यूसीईईडी वेबसाइट, uceed.iitb.ac.in पर उपलब्ध है। संयुक्त सीट आवंटन प्रक्रिया संचालित करने के लिए बीडिज़ाइन आवेदन पत्र को यूसीईईडी कार्यालय, आईआईटी बॉम्बे द्वारा कंडक्ट किया जाएगा। उम्मीदवारों को 4,000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications