JAM 2026: आईआईटी बॉम्बे ने जैम वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in लॉन्च की, 5 सितंबर से शुरू होगा आवेदन
Saurabh Pandey | July 30, 2025 | 12:44 PM IST | 1 min read
इस वर्ष, आईआईटी बॉम्बे JAM 2026 का आयोजन करेगा। पिछले वर्ष,आईआईटी दिल्ली ने इस परीक्षा का आयोजन किया था। जैम 2026, 21 आईआईटी में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।
नई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JAM) 2026 के लिए वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in लॉन्च कर दी है। JAM ऑनलाइन आवेदन प्रसंस्करण प्रणाली (JOAPS) की वेबसाइट 5 सितंबर को खुलेगी। उम्मीदवार 12 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
इस वर्ष, आईआईटी बॉम्बे JAM 2026 का आयोजन करेगा। पिछले वर्ष,आईआईटी दिल्ली ने इस परीक्षा का आयोजन किया था। जैम 2026, 21 आईआईटी में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है, जिनमें मास्टर ऑफ साइंस (MSc), जॉइंट मास्टर ऑफ साइंस (MSc) - PhD, मास्टर ऑफ साइंस (MSc) पीएचडी डुअल प्रोग्राम, इंटीग्रेटेड पीएचडी, और मास्टर ऑफ साइंस (MSc) - मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (MTech) कार्यक्रम शामिल हैं।
IIT JAM 2026: आवेदन शुल्क
|
लिंग / श्रेणी
|
एक पेपर के लिए शुल्क
|
दो पेपर के लिए शुल्क
|
|---|---|---|
|
महिला / अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग (PwD)
|
1000 रुपये
|
1350 रुपये
|
|
अन्य सभी वर्ग
|
2000 रुपये
|
2700 रुपये
|
IIT JAM 2026: एडमिट कार्ड डेट
आईआईटी बॉम्बे ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर JAM प्रवेश पत्र 5 जनवरी, 2026 को अपलोड करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।
IIT JAM 2026: परीक्षा तिथि
आईआईटी बॉम्बे जैम परीक्षा 15 फरवरी, 2026 को आयोजित करेगी, जबकि परिणामों की घोषणा 20 मार्च, 2026 को की जाएगी।
अगली खबर
]JCECEB 2025 Result: झारखंड पीसीएम, पीसीबी, पीसीएमबी विषयों का रिजल्ट 31 जुलाई को होगा घोषित, अधिसूचना जारी
झारखंड पीसीबी, पीसीएम और पीसीएमबी विषय समूहों के परिणाम 31 जुलाई, 2025 से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in के होमपेज पर "रिजल्ट कॉलम" के माध्यम से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल