IISc Bengaluru: आईआईएससी बेंगलुरु में 1 मार्च को ओपन डे, विजिटर्स को कैंपस में जाने का मौका
Press Trust of India | February 26, 2025 | 05:07 PM IST | 2 mins read
ओपन डे पर विजिटर्स को संकाय सदस्यों, छात्रों और रिसर्च स्कॉलर्स के साथ बातचीत करने का मौका दिया जाएगा। चयनित विषयों पर लेक्चर डेमो भी आयोजित किए जाएंगे।
नई दिल्ली : भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु में 1 मार्च को ओपन डे आयोजित किया जाएगा। ओपन डे' के अवसर पर विजिटर्स को कैंपस में जाने का मौका दिया जाएगा। ओपन डे आमतौर पर संस्थापक जे एन टाटा की जयंती के साथ-साथ राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के करीब आयोजित किया जाता है। इस दिन परिसर आम जनता के लिए सुबह 9 बजे से शाम 5.30 बजे तक खुला रहता है।
शैक्षिक और अन्य संस्थानों के साथ-साथ आम जनता को कार्यक्रम के लिए पंजीकरण करना होगा। रजिस्ट्रेशन दो प्रकार के होते हैं- संस्थागत पंजीकरण और व्यक्तिगत पंजीकरण। आईआईएससी बेंगलुरु में ओपन डे प्रवेश निःशुल्क है।
यदि आप किसी कारण से पंजीकरण करने में असमर्थ हैं, तो भी ओपन डे पर आईआईएससी परिसर में आ सकते हैं। यदि आप पंजीकरण करते हैं, तो आपको कार्यक्रमों पर समय-समय पर अपडेट मिलते रहेंगे।
ओपन डे के बारे में...
ओपन डे के दिन छात्रों, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति उत्साही लोगों और जनता को संस्थान विजिट करने और संस्थान में विज्ञान और प्रौद्योगिकी पहल और गतिविधियों के बारे में जानने और परिसर में घूमने का अवसर मिलेगा।
ओपन डे में लेक्चर, प्रैक्टिकल डेमो, पोस्टर प्रस्तुतियां, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं, वैज्ञानिक प्रतियोगिताएं और प्रदर्शनियां शामिल होंगी, जिन्हें विभिन्न विभागों और केंद्रों में प्रदर्शित किया जाएगा। एक किड्स-जोन सभी युवा छात्रों के लिए बनाया जाएगा, जिसमें कई विज्ञान और प्रौद्योगिकी डेमो प्रदर्शित किए जाएंगे।
विजिटर्स को संकाय सदस्यों से मिलने का मौका
ओपन डे पर विजिटर्स को संकाय सदस्यों, छात्रों और रिसर्च स्कॉलर्स के साथ बातचीत करने का मौका दिया जाएगा। चयनित विषयों पर लेक्चर डेमो भी आयोजित किए जाएंगे।
Also read JEE Main 2025: एनआईटी सूरत के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? रैंक, कटऑफ और एलिजिबिलिटी जानें
ओपन डे ते दिन पूरे परिसर में विभिन्न प्रकार के मेनू वाले फूड स्टॉल होंगे। सभी फूड स्टॉल साफ-सुथरे और एफएसएसएआई प्रमाणित होंगे।
कैंपस में हेल्पडेस्क
आईआईएससी परिसर के भीतर आसानी से नेविगेट करने में विजिटर्स की सहायता के लिए सहायता, सलाह और दिशानिर्देश देने करने वाले 13 हेल्प डेस्क होंगे। ये हेल्प डेस्क लाइव डेमो, व्याख्यान, प्रयोग आदि के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं। सभी हेल्प डेस्क के पास कचरा संग्रहण डिब्बे भी रखे गए हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’