IIM Raipur: आईआईएम रायपुर इंडिपेंडेंट एमबीए एडमिशन प्रक्रिया शुरू करेगा, 10 फरवरी से 9 मार्च तक इंटरव्यू
Saurabh Pandey | December 24, 2024 | 03:50 PM IST | 1 min read
वर्ष 2022-24 बैच के लिए उच्चतम सीटीसी 42.29 एलपीए थी, जबकि औसत सीटीसी 18.15 एलपीए थी। संस्थान ने पिछले शैक्षणिक वर्ष के प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान 116 रिक्रूटर्स को आकर्षित किया, जिसमें इसके रिक्रूटर्स पूल में 38 नए रिक्रूटर्स शामिल हुए।
नई दिल्ली : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) रायपुर ने इंडिपेंडेंट एडमिशन प्रक्रिया के माध्यम से 2-वर्षीय एमबीए कार्यक्रम के लिए प्रवेश प्रक्रिया आयोजित करने की घोषणा की है। आईआईएम रायपुर सामान्य प्रवेश प्रक्रिया (सीएपी) 2025 का हिस्सा नहीं होगा और संस्थान के मिशन और उद्देश्यों के साथ संरेखित करने के लिए सीधे उनके कैट स्कोर और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवारों का मूल्यांकन करेगा।
आईआईएम रायपुर का दो साल का फ्लैगशिप एमबीए प्रोग्राम बिजनेस मैनेजमेंट, एनालिटिक्स और इनोवेटिव सोच में मजबूत आधार रखने वाले लीडर्स को विकसित करने के लिए सावधानीपूर्वक तैयार किया गया है।
IIM Raipur MBA Admission: इन आठ शहरों में इंटरव्यू
एमबीए पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले उम्मीदवारों की प्रोफाइल की शॉर्ट-लिस्टिंग जनवरी 2025 के दूसरे सप्ताह से शुरू होगी। प्रवेश इंटरव्यू भारत के निम्नलिखित आठ शहरों में आयोजित किया जाएगा, जिनमें मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, लखनऊ, बेंगलुरु, नई दिल्ली, गुवाहाटी और रायपुर शामिल हैं।
IIM Raipur MBA Admission: इंटरव्यू डेट
इंटरव्यू 10 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक आईआईएम रायपुर प्रवेश पोर्टल से पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रियाओं और दिशानिर्देशों सहित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
वर्ष 2022-24 बैच के लिए उच्चतम सीटीसी 42.29 एलपीए थी, जबकि औसत सीटीसी 18.15 एलपीए थी। संस्थान ने पिछले शैक्षणिक वर्ष के प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान 116 रिक्रूटर्स को आकर्षित किया, जिसमें इसके रिक्रूटर्स पूल में 38 नए रिक्रूटर्स शामिल हुए।
आईआईएम रायपुर के निदेशक प्रो. राम कुमार काकानी ने कहा कि हमारा संस्थान अपने छात्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ, हम ऐसे अवसर भी प्रस्तुत करते हैं, जो अंतर-सांस्कृतिक और भावनात्मक बुद्धिमत्ता, इनोवेशन को बढ़ावा देते हैं।
आईआईएम रायपुर का दो साल का फ्लैगशिप एमबीए प्रोग्राम बिजनेस मैनेजमेंट, एनालिटिक्स और इनोवेटिव सोच में मजबूत आधार रखने वाले लीडर्स को विकसित करने के लिए सावधानीपूर्वक तैयार किया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल