IIM Jammu Convocation 2025: आईआईएम जम्मू के 7वें और 8वें दीक्षांत समारोह में 772 छात्रों को दी गई डिग्रियां
Press Trust of India | April 7, 2025 | 06:31 PM IST | 1 min read
इस अवसर पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एमडी आशीष कुमार चौहान ने युवाओं को भारत की चुनौतियों के समाधान के लिए पारंपरिक एवं आधुनिक दोनों तरह के ज्ञान का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।
नई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान, जम्मू (IIM Jammu) के वार्षिक दीक्षांत समारोह में संस्थान के कुल 772 विद्यार्थियों को एमबीए और पीएचडी की डिग्री प्रदान की गई। आईआईएम जम्मू ने रविवार (6 अप्रैल, 2025) को अपने जगती परिसर में अपना सातवां (7th) और आठवां (8th) वार्षिक दीक्षांत समारोह आयोजित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के ‘बोर्ड ऑफ गवर्नर्स’ के अध्यक्ष मिलिंद कांबले ने की। इस अवसर पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के एमडी एवं सीईओ आशीष कुमार चौहान ने युवाओं को भारत की चुनौतियों के समाधान के लिए पारंपरिक एवं आधुनिक दोनों तरह के ज्ञान का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।
संस्थान के एक प्रवक्ता ने सोमवार को एक बयान में कहा कि 499 छात्रों ने एमबीए की डिग्री प्राप्त की, जबकि 114 ने अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन में एमबीए, 99 ने प्रबंधन में एकीकृत कार्यक्रम से, तीन ने पीएचडी, 46 ने कार्यकारी एमबीए पाठ्यक्रम से और 11 छात्रों ने कॉर्पोरेट मामले एवं प्रबंधन कार्यक्रम में कार्यकारी एमबीए से डिग्री प्राप्त की।
उन्होंने बताया कि कुल 772 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई। एनएसई के सीईओ आशीष कुमार चौहान ने छात्रों और शिक्षकों को बधाई देते हुए विविधता, समावेशिता के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता और जम्मू कश्मीर के अनूठे संदर्भ में राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।
उन्होंने युवाओं को भारत की चुनौतियों को हल करने के लिए पारंपरिक और आधुनिक ज्ञान दोनों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। आईआईएम, जम्मू के निदेशक बीएस सहाय ने संस्थान के विकास, शैक्षणिक विविधीकरण और प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने 2016 में संस्थान की स्थापना के बाद से इसकी यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आईआईएम जम्मू को मार्च में पांच साल के लिए बिजनेस ग्रेजुएट्स एसोसिएशन (बीजीए) मान्यता प्रदान की गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम