RRB Recruitment Calendar 2026: आरआरबी भर्ती नोटिफिकेशन कैलेंडर जारी, विस्तृत नोटिस का इंतजार

Saurabh Pandey | December 12, 2025 | 06:42 PM IST | 2 mins read

यह कैलेंडर केवल नौकरी की सूचनाएं जारी होने के संभावित महीनों की जानकारी देता है। परीक्षा तिथियों, रिक्तियों की संख्या, आयु सीमा और आवश्यक शैक्षणिक योग्यता के बारे में विस्तृत जानकारी बाद में जारी की जाएगा।

यह कैलेंडर छात्रों को अपनी पढ़ाई की योजना बनाने और आगामी परीक्षाओं की तैयारी करने में मदद करता है। (आधिकारिक वेबसाइट)
यह कैलेंडर छात्रों को अपनी पढ़ाई की योजना बनाने और आगामी परीक्षाओं की तैयारी करने में मदद करता है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी), तकनीशियन, एनटीपीसी, जेई, पैरामेडिकल और ग्रुप डी पदों के लिए आरआरबी भर्ती नोटिफिकेशन कैलेंडर 2026-27 जारी कर दिया है।

आरआरबी नोटिस पीडीएफ में केवल आरआरबी अधिसूचना 2026 जारी होने का महीना बताया गया है। संभावना है कि आरआरबी भर्तियों की परीक्षा तिथियों से संबंधित विस्तृत नोटिस जल्द ही जारी किया जाएगा। जारी नोटिस के अनुसार, आरआरबी एएलपी 2026 की अधिसूचना फरवरी में जारी होने की संभावना है।

वहीं, तकनीशियन, जेई/डीएमएस/सीएमए और एनटीपीसी के लिए अधिसूचना क्रमशः मार्च, अप्रैल, जुलाई और अगस्त 2026 में जारी की जाएगी।

आरआरबी की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि क्षेत्रीय रेलवे/उत्पादन इकाइयों को सलाह दी जाती है कि यदि भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2025 तक पूरी नहीं हुई है, तो मूल्यांकन की अंतिम रिक्तियों का निर्धारण करते समय उस वर्ष के लिए पहले से निर्धारित रिक्तियों को घटा दिया जाए।

RRB Recruitment Calendar 2025: भर्ती नोटिफिकेशन कैलेंडर

नोटिफिकेशन अवधि
श्रेणियां
रिक्तियों का आंकलन
OIRMS में रिक्तियों का आंकलन
अनुमोदन के बाद OIRMS में रिक्तियों की इंडेंटिंग
ड्राफ्ट CEN के प्रस्ताव की तिथि
जनवरी – मार्च
असिस्टेंट लोको पायलट
30 जून 2027
दिसंबर 2025
जनवरी 2026
फरवरी 2026
अप्रैल – जून
टेक्नीशियन
30 जून 2027
जनवरी 2026
फरवरी 2026
मार्च 2026
अप्रैल – जून
सेक्शन कंट्रोलर
30 जून 2027
फरवरी 2026
मार्च 2026
अप्रैल 2026
जुलाई – सितंबर
जूनियर इंजीनियर / डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट / केमिकल मेटालर्जिकल असिस्टेंट
30 सितंबर 2027
मई–जून 2026
जून–जुलाई 2026
जुलाई 2026
जुलाई – सितंबर
पैरामेडिकल कैटेगरी
30 सितंबर 2027
जून 2026
जुलाई 2026
अगस्त 2026
जुलाई – सितंबर
नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (ग्रेजुएट – लेवल 4,5,6) एवं नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (अंडर-ग्रेजुएट – लेवल 2,3)
30 सितंबर 2027
जून 2026
जुलाई 2026
अगस्त 2026
अक्टूबर – दिसंबर
मिनिस्टीरियल एवं आइसोलेटेड कैटेगरी
31 दिसंबर 2027
अगस्त 2026
सितंबर 2026
सितंबर 2026
अक्टूबर – दिसंबर
लेवल-1
31 दिसंबर 2027
अगस्त 2026
सितंबर 2026
अक्टूबर 2026

Also read RSSB Result 2025: सोशल वर्कर भर्ती में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चुने गए कैंडिडेट्स की रिवाइज्ड लिस्ट जारी

RRB 2026 Calendar: नोडल आरआरबी केंद्र

श्रेणियां
नोडल आरआरबी
असिस्टेंट लोको पायलट
RRB जम्मू
टेक्नीशियन (ग्रेड-I सिग्नल एवं ग्रेड-III)
RRB तिरुवनंतपुरम
जेई/ डीएमएस /सीएमए
RRB भुवनेश्वर
नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (ग्रेजुएट)
RRB प्रयागराज
नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (अंडर ग्रेजुएट)
RRB अहमदाबाद
पैरामेडिकल कैटेगरी
RRB बिलासपुर
लेवल–1
RRB चंडीगढ़
मिनिस्टीरियल एवं आइसोलेटेड कैटेगरी
RRB गुवाहाटी
सेक्शन कंट्रोलर
RRB मुंबई

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications