IIM Bangalore Student Death: आईआईएम बेंगलुरु के छात्र की कॉलेज हॉस्टल की दूसरी मंजिल से गिरकर हुई मौत
Press Trust of India | January 6, 2025 | 01:25 PM IST | 2 mins read
अधिकारी के अनुसार, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, न ही इस बात के कोई संकेत मिले हैं कि निलय कैलाशभाई को कोई समस्या थी जिसके कारण उसने यह कदम उठाया।
नई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान, बेंगलुरु (IIM Bangalore) के 29 वर्षीय एक छात्र की कॉलेज हॉस्टल की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। सूरत निवासी मृतक छात्र दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाने के लिए छात्रावास की दूसरी मंजिल पर गया था। पुलिस ने आज यानी सोमवार (6 जनवरी, 2025) को यह जानकारी दी है।
अधिकारी ने पीटीआई से कहा, “हम मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जो संभवतः तीन दिनों में आएगी।” सूरत के रहने वाले निलय कैलाशभाई पटेल ने शनिवार को अपने दोस्तों के साथ अपना 29वां जन्मदिन मनाया था।
उन्होंने बताया कि वह आधी रात के बाद अपने दोस्त के कमरे में केक काटने के बाद अपने कमरे में चला गया था और रविवार सुबह करीब 6:30 बजे छात्रावास के लॉन में पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार, उसे सुरक्षाकर्मियों ने देखा और तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
Also read IIM Sambalpur: आईआईएम संबलपुर शुरू करेगा इंडिपेंडेंट एमबीए कार्यक्रम, प्रवेश प्रक्रिया में भी बदलाव
संभावना जताई गई है कि निलय जन्मदिन की पार्टी के बाद अपने कमरे में वापस जाते समय गलती से दूसरी मंजिल की बालकनी से गिर गया होगा। अधिकारियों ने उसके शरीर पर मामूली चोटों के निशान देखे, लेकिन कोई गंभीर चोट नहीं थी जो किसी गड़बड़ी की ओर इशारा करती हो।
इस बीच, आईआईएम-बी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, “यह बहुत दुख की बात है कि हमारे पीजीपी 2023-25 के छात्र निलय कैलाशभाई पटेल के असामयिक निधन की खबर आई है। एक प्रतिभाशाली छात्र और कई लोगों के प्रिय मित्र निलय को पूरा आईआईएमबी परिवार बहुत याद करेगा।”
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, “गुजरात के दूसरे वर्ष के पोस्ट-ग्रेजुएट प्रोग्राम (पीजीपी) के छात्र निलय कैलाशभाई पटेल को हाल ही में एक फैशन ई-कॉमर्स फर्म में नौकरी मिली थी और वह सोमवार से अपना करियर शुरू करने वाले थे। उनकी अचानक मौत से कैंपस समुदाय सदमे में है।”
अगली खबर
]BPSC Exam Protest: बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर को किया गया गिरफ्तार
बीपीएसपी द्वारा 13 दिसंबर को आयोजित परीक्षा के प्रश्नपत्र कथित तौर पर लीक होने के विरोध में जन सुराज पार्टी के संस्थापक किशोर ने 2 जनवरी को आमरण अनशन शुरू किया था।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’