आईआईआईटी दिल्ली ने अपने 13वें दीक्षांत समारोह में 745 स्नातकों को प्रदान की डिग्री
Santosh Kumar | October 26, 2024 | 05:25 PM IST | 1 min read
दिल्ली के उपराज्यपाल और आईआईआईटी दिल्ली के कुलाधिपति विनय कुमार सक्सेना ने आईआईआईटी दिल्ली के 13वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया।
नई दिल्ली: इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) दिल्ली ने 26 अक्टूबर, 2024 को अपना 13वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट कार्यक्रमों के 745 स्नातकों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए डिग्री प्रदान की गई। समारोह में दिल्ली के उपराज्यपाल और आईआईआईटी दिल्ली के कुलाधिपति विनय कुमार सक्सेना शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान, कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस और एप्लाइड मैथ, कंप्यूटर साइंस और डिजाइन, कंप्यूटर साइंस और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों से 516 बी.टेक स्नातकों को डिग्री प्रदान की गई।
इसके अतिरिक्त, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, तथा कम्प्यूटेशनल बायोलॉजी में दोहरी डिग्री धारक सहित 200 एम.टेक छात्रों को डिग्री प्रदान की गई। इसके अलावा, 29 पीएचडी छात्रों को सम्मानित किया गया।
उपराज्यपाल ने स्नातकों को दी बधाई
समारोह में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने स्नातकों को बधाई दी। स्नातकों की विशेष यात्रा के बारे में बात करते हुए, प्रो. बोस ने कहा, "यह बैच कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान आया था और ऑनलाइन अपनी पढ़ाई शुरू की थी।"
समारोह की अध्यक्षता करते हुए बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्नातकों ने न केवल अकादमिक रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है, बल्कि नवाचार और चुनौतियों का सामना करने की क्षमता भी दिखाई है।
समारोह के दौरान छात्रों को कई पुरस्कार दिए गए, जिनमें चांसलर गोल्ड मेडल, इंस्टीट्यूट सिल्वर मेडल, ऑल-राउंड परफॉर्मेंस मेडल, सर्वश्रेष्ठ बीटीपी पुरस्कार, एम.टेक. में उत्कृष्टता के लिए स्वर्ण पदक, सर्वश्रेष्ठ एम.टेक. थीसिस पुरस्कार और पीएचडी शोध प्रबंध पुरस्कार शामिल थे।
अगली खबर
]AIBE 19 Exam Date 2024: एआईबीई 19 परीक्षा 22 दिसंबर को; जानें महत्वपूर्ण टिप्स, टॉपिक, विषयवार वेटेज, सिलेबस
एआईबीई 19 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह खबर महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस लेख में परीक्षा की तैयारी के लिए जरूरी टिप्स, टॉपिक, विषयवार वेटेज और सिलेबस की जानकारी दी गई है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’