IIIT Allahabad: आईआईआईटी इलाहाबाद का 20वां दीक्षांत समारोह 13 सितंबर को, प्रदान की जाएंगी 648 डिग्रियां
Press Trust of India | September 11, 2025 | 06:49 PM IST | 1 min read
आईआईआईटी इलाहाबाद के 20वें दीक्षांत समारोह में पहली बार पूर्व छात्र और मॉर्गन स्टेनली के उपाध्यक्ष कमलेश लाहोटी को विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है।
प्रयागराज: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, इलाहाबाद (IIIT Allahabad) 13 सितंबर, 2025 को अपना 20वां दीक्षांत समारोह आयोजित करेगा। आईआईआईटी इलाहाबाद ने अपने पूर्व छात्रों को दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित करने की नई परंपरा शुरू की है। इस समारोह में 648 डिग्रियां और मेधावी विद्यार्थियों को 22 पदक प्रदान किए जाएंगे।
आईआईआईटी इलाहाबाद के 20वें दीक्षांत समारोह में पहली बार पूर्व छात्र और मॉर्गन स्टेनली के उपाध्यक्ष कमलेश लाहोटी को विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। निदेशक प्रोफेसर मुकुल शरद सुतावने ने बताया कि संस्थान की इस पहल से अन्य छात्र भी अपने करियर में नयी ऊंचाइयां छूने को प्रोत्साहित होंगे।
लाहोटी ने 2010 में आईआईआईटी-इलाहाबाद के प्रथम ईसीई बैच से बीटेक की उपाधि प्राप्त की थी। उन्होंने बताया कि 20वें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, नई दिल्ली के अध्यक्ष प्रोफेसर टीजी सीताराम होंगे। वहीं, संस्थान के संचालक मंडल (बोर्ड ऑफ गवर्नर्स) के अध्यक्ष प्रोफेसर भीम सिंह भी समारोह को संबोधित करेंगे।
प्रोफेसर मुकुल शरद सुतावने ने बताया कि 13 सितंबर को होने वाले इस दीक्षांत समारोह में 648 डिग्रियों के अलावा मेधावी विद्यार्थियों को 22 पदक भी प्रदान किए जाएंगे। आईईसी के छात्र शिखर अग्रवाल को 2025 के लिए अध्यक्ष का स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा।
संस्थान में 'प्लेसमेंट' की जानकारी देते हुए निदेशक सुतावने ने बताया कि इस वर्ष प्लेसमेंट के लिए बीटेक के 431 छात्रों ने पंजीकरण कराया था जिसमें से 424 छात्रों को सफलतापूर्वक प्लेसमेंट मिला है। वहीं, पैकेज के मामले में औसत पैकेज सालाना 32 लाख रुपए रहा है।
उन्होंने आगे बताया कि वर्ष 2025 में एमटेक कार्यक्रम पूर्ण करने वाले 122 छात्रों में से 102 छात्रों को प्लेसमेंट मिला है। इसके अलावा, 35 छात्रों को निजी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में आकर्षक वेतन के साथ संकाय पदों की पेशकश की गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल