इग्नू जनवरी प्रवेश 2024: ऑनलाइन, ओडीएल पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण शुरू
Alok Mishra | December 19, 2023 | 02:42 PM IST | 1 min read
इग्नू जनवरी पंजीयन 2024: छात्र आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in के माध्यम से इग्नू ऑनलाइन, ओडीएल, दूरस्थ पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जनवरी प्रवेश 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in के माध्यम से इग्नू ऑनलाइन, ओडीएल, दूरस्थ पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इग्नू ऑनलाइन, ओडीएल, दूरस्थ पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2024 है। मनचाहे कोर्स में प्रवेश के लिए अंतिम तारीख से पहले रजिस्टर करना होता है।
उम्मीदवारों को प्रवेश के समय पहले सेमेस्टर/वर्ष के कार्यक्रम शुल्क के साथ गैर-वापसीयोग्य पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। प्रवेश की पुष्टि से पहले कोर्स छोड़ने पर भुगतान की गई पूरी कार्यक्रम फीस वापस कर दी जाएगी और प्रवेश की पुष्टि के बाद 15 दिनों के भीतर नाम वापस लेने पर 500 रुपये काट लिए जाएंगे और प्रवेश की पुष्टि के 16-90 दिनों के भीतर कोर्स छोड़ने पर 1000 रुपये काटे जाएंगे।
इग्नू जनवरी प्रवेश 2024: आवेदन कैसे करें
इग्नू जनवरी प्रवेश 2023 के लिए पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध इग्नू जनवरी एडमिशन 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को दो लिंक मिलेंगे- ऑनलाइन और ओडीएल।
- आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- भविष्य के लिए इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।
विश्वविद्यालय मास्टर, बैचलर, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा, पीजी सर्टिफिकेट और सर्टिफिकेट प्रोग्राम सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त, इग्नू द्वारा तीन प्रोग्रामों - बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड), पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और पीएचडी की प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल