IGNOU December 2025 TEE Datesheet: इग्नू दिसंबर टीईई डेटशीट ignou.ac.in पर जारी, 1 दिसंबर से परीक्षा
Saurabh Pandey | August 19, 2025 | 04:41 PM IST | 1 min read
इग्नू की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि दिसंबर, 2025 टीईई परीक्षा के लिए आवेदन फार्म ऑनलाइन जमा करने के लिए पोर्टल नियत समय में खोला जाएगा।
नई दिल्ली : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने दिसंबर 2025 टर्म एंड एग्जामिनेशन (टीईई) के लिए डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ignou.ac.in पर जाकर डेटशीट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
इग्नू दिसंबर टीईई डेटशीट के मुताबिक परीक्षा 1 दिसंबर 2025 से शुरू होगी, जबकि 8 जनवरी 2026 को समाप्त होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 1 बजे तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
इग्नू की तरफ से कहा गया है कि डेटशीट में किसी भी अन्य प्रकार की त्रुटि संशोधन के लिए विद्यार्थी ई-मेल पर 25 अगस्त 2025 तक सूचना अवश्य प्रदान करें। इसके बाद किसी भी बदलाव के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
IGNOU December 2025 TEE Datesheet: डेटशीट डाउलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
- अब दिसंबर टीईई डेट शीट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- IGNOU TEE दिसंबर डेट शीट देखें।
- अब इग्नू दिसंबर टीईई डेट शीट डाउनलोड करें।
- दिसंबर टीईई डेट शीट 2025 का एक प्रिंटआउट लें।
Also read BHU UG Admission 2025: बीएचयू यूजी काउंसलिंग राउंड 3 सीट आवंटन जारी, 21 अगस्त तक शुल्क भुगतान
इग्नू दिसंबर टीईई प्रश्नपत्र 2025 निम्नलिखित विषयों का वस्तुनिष्ठ (MCQ/OMR पैटर्न) होगा - BSHF101, FST01, BLI011, BLII012, BLII013, BLII014, PCO1, BEVAE181 BSSS183। हालांकि, कोर्स कोड BNS041 और BNS042 वर्णनात्मक प्रकार के पैटर्न में आयोजित किए जाएंगे।
अगली खबर
]Bihar News: बिहार मंत्रिमंडल ने सभी भर्ती परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा के लिए 100 रुपये शुल्क को मंजूरी दी
इस साल के अंत में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले और मुख्य परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई