IGNOU Admissions 2024: इग्नू में असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तक बढ़ाई गई
Abhay Pratap Singh | October 7, 2024 | 07:27 AM IST | 2 mins read
इग्नू की ओर से जुलाई 2024 शैक्षणिक वर्ष के लिए नए प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी गई है।
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। इग्नू द्वारा असाइनमेंट जमा करने की तिथि में विस्तार TEE दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए सभी प्रकार के पाठ्यक्रमों, ODL, ऑनलाइन कार्यक्रमों, GOAL और EVBB के लिए खुला है।
नोटिस में कहा गया कि, “सभी असाइनमेंट जिन्हें हार्ड कॉपी या सॉफ्ट कॉपी में जमा करना था, उन्हें विस्तार दे दिया गया है।” इसके साथ ही इग्नू की ओर से जुलाई 2024 शैक्षणिक वर्ष के लिए नए प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी गई है।
ऑनलाइन डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन कार्यक्रमों में जुलाई 2024 सत्र में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को अब पंजीकरण के लिए एक और मौका मिलेगा। अपडेट शेड्यूल के अनुसार, दिसंबर TEE परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र 31 अक्टूबर, 2024 तक ignou.ac.in पर अपने असाइनमेंट (हार्ड कॉपी या सॉफ्ट कॉपी दोनों में) जमा कर सकते हैं।
इससे पहले, ODL और ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर थी। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
IGNOU 2024 Admission: कैसे पंजीकरण करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके इग्नू 2024 प्रवेश के लिए पंजीकरण कर सकते हैं:
- इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘रजिस्टर ऑनलाइन’ टैब के बाद ‘फ्रेश एडमिशन’ पर क्लिक करें।
- आपको ‘नए पंजीकरण’ टैब का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- सभी आवश्यक पंजीकरण विवरण दर्ज करें।
- कैंडिडेट ‘यूजर नेम’ और ‘पासवर्ड’ जनरेट करें।
- सबमिट विकल्प पर क्लिक करने से पहले सभी आवश्यक जानकारी भरें।
- विश्वविद्यालय के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- ईमेल आईडी और फोन नंबर पर प्राप्त क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें।
- आवश्यक सभी विवरण भरें और अपनी पसंद का कार्यक्रम चुनें।
- अपना इग्नू पंजीकरण फॉर्म जमा करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें