CSEET Result 2024: आईसीएसआई सीएसईईटी जुलाई परिणाम 20 जुलाई को होगा जारी, रिजल्ट लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | July 18, 2024 | 03:15 PM IST | 1 min read
सीएसईईटी जुलाई 2024 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Candidates can download this e-book to know all the details related to CSEET such as eligibility criteria, exam pattern, syllabus, study material and other related information.
Check Nowनई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज (ICSI) की ओर से जुलाई सत्र के लिए सेक्रेटरी एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट 2024 (CSEET 2024) का परिणाम 20 जुलाई को दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu के माध्यम से सीएसईईटी जुलाई 2024 रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
ICSI CSEET जुलाई 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। CSEET जुलाई 2024 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल स्कोर और योग्यता स्थिति सहित अन्य विवरण प्रदर्शित होंगे।
सीएसईईटी 2024 स्कोरकार्ड में परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों के लिए अगले चरण और निर्देशों के बारे में जानकारी भी शामिल होगी। सीएसईईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 40% अंक प्राप्त और कुल मिलाकर 50% अंक प्राप्त करने होंगे। सीएसईईटी प्रवेश परीक्षा 2024 में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
आईसीएसआई की आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “जुलाई महीने में आयोजित कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (सीएसईईटी) का परिणाम शनिवार 20 जुलाई 2024 को दोपहर 2:00 बजे घोषित किया जाएगा। परिणाम के साथ-साथ उम्मीदवारों के विषयवार अंकों का विवरण संस्थान की वेबसाइट www.icsi.edu पर उपलब्ध कराया जाएगा।”
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ने आगे बताया कि, रिजल्ट की घोषणा के तुरंत बाद सीएसईईटी जुलाई 2024 सत्र का फॉर्मल ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट आईसीएसआई वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। उम्मीदवार अपने संदर्भ, उपयोग और रिकॉर्ड के लिए इस स्टेटमेंट को डाउनलोड कर सकते हैं।
जुलाई सत्र के लिए सेक्रेटरी एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट 2024 का आयोजन 6, 7 और 8 जुलाई को किया गया था। कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा 2024 जुलाई से जुड़ी अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए एंट्रेंस एग्जाम में उपस्थित हुए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा