ICSI CS December 2024: आईसीएसआई सीएस दिसंबर परीक्षा पंजीकरण विलंब शुल्क के साथ 11 अक्टूबर से होगा शुरू
Saurabh Pandey | October 10, 2024 | 08:04 AM IST | 2 mins read
आईसीएसआई सीएस कार्यकारी परीक्षा भारतीय कंपनी सचिव संस्थान द्वारा आयोजित की जाती है। कंपनी सचिव पाठ्यक्रम करने के इच्छुक उम्मीदवारों को CSEET पास करना होगा।
नई दिल्ली : भारतीय कंपनी सचिव संस्थान यानी आईसीएसआई की तरफ से आईसीएसआई सीएस दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण करने का आज आखिरी दिन है। जो उम्मीदवार कार्यकारी और व्यावसायिक कार्यक्रम के लिए परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
आईसीएसआई सीएस दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए जो उम्मीदवार 10 अक्टूबर तक आवेदन करने से चूक जाएंगे, उन्हें 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर के बीच 250 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने का मौका दिया जाएगा।
ICSI CS December 2024: आवेदन शुल्क
कार्यकारी कार्यक्रम के लिए परीक्षा शुल्क 1500 रुपये ग्रुप या मॉड्यूल है, और व्यावसायिक कार्यक्रम के लिए परीक्षा शुल्क 1800 रुपये ग्रुप या मॉड्यूल है।परीक्षा केंद्र/मॉड्यूल/माध्यम/वैकल्पिक विषय में परिवर्तन करने के लिए 250 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि ग्रुप या मॉड्यूल को जोड़ने के लिए भी 250 रुपये जमा करना होगा।
ICSI CS December 2024: आवेदन का तरीका
- आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
- होम पेज पर आईसीएसआई सीएस दिसंबर 2024 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को पंजीकरण विवरण दर्ज करना होगा।
- अब सबमिट पर क्लिक करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
ICSI CS December 2024: परीक्षा तिथि
आईसीएसआई सीएस दिसंबर सत्र की परीक्षा 21 दिसंबर से 30 दिसंबर 2024 तक अंग्रेजी और हिंदी में आयोजित की जाएगी।
Also read Parents Survey: 94% माता-पिता बचपन से लाइफ स्किल प्रशिक्षण दिए जाने के पक्षधर, 23% करते हैं पहल
ICSI CS December 2024: पात्रता
- सीएस कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (सीएसईईटी) और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण
- सीएस फाउंडेशन कार्यक्रम उत्तीर्ण
- आईसीएआई (द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया) का अंतिम कोर्स उत्तीर्ण
- आईसीएमएआई (भारतीय लागत लेखाकार संस्थान) का अंतिम पाठ्यक्रम उत्तीर्ण
- न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक/स्नातकोत्तर उत्तीर्ण
ICSI CS Executive क्या है ?
आईसीएसआई सीएस कार्यकारी परीक्षा भारतीय कंपनी सचिव संस्थान द्वारा आयोजित की जाती है। कंपनी सचिव पाठ्यक्रम करने के इच्छुक उम्मीदवारों को CSEET पास करना होगा। केवल वे छात्र जो सीएस कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (सीएसईईटी) उत्तीर्ण कर चुके हैं या अन्य मानदंडों को पूरा करते हैं, वे आईसीएसआई सीएस कार्यकारी परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल