ICSE Class 10 Improvement Result 2026: आईसीएसई कक्षा 10 इंप्रूवमेंट रिजल्ट cisce.org पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | July 21, 2026 | 10:47 PM IST | 2 mins read
सीआईएससीई आईसीएसई इंप्रूवमेंट रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Check Nowनई दिल्ली: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने 21 जुलाई को इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE - कक्षा 10) इंप्रूवमेंट परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org, cisceboard.org या results.cisce.org पर जाकर अपना रिजल्ट जांच सकते हैं।
सीआईएससीई आईसीएसई इंप्रूवमेंट रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीआईएससीई कक्षा 10 इंप्रूवमेंट परीक्षा 2026 15 जून से 30 जून तक 341 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 5,321 विद्यार्थी शामिल हुए थे।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “जिन विषयों के लिए उम्मीदवार ने इंप्रूवमेंट परीक्षा दी है, उन विषयों में दोनों परीक्षाओं (मुख्य और इंप्रूवमेंट) में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंकों में से जिनके अंक अधिक होंगे, उन्हें ही अंतिम अंक माना जाएगा।” छात्र 24 जुलाई, 2026 से डिजिलॉकर पर अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
सीआईएससीई ने बताया कि, स्कूल प्रमुखों से आईसीएसई वर्ष 2026 इंप्रूवमेंट परीक्षा में मिले नतीजों के बारे में संबंधित छात्रों को सूचित करने की सलाह दी है। इंप्रूवमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को नतीजे घोषित होने पर, संशोधित दस्तावेज प्राप्त करने के लिए अपने पिछले नतीजे वाले दस्तावेज वापस करने होंगे।
इंप्रूवमेंट परीक्षा के नतीजों से जुड़े किसी भी सवाल के लिए, स्कूल CISCE हेल्पडेस्क से helpdesk@cisce.org पर संपर्क कर सकते हैं या 1800-203-2414 पर कॉल कर सकते हैं। आईसीएसई क्लास 10 रिजल्ट 2026 की घोषणा 30 अप्रैल को ऑफिशियल वेबसाइट पर की गई थी। अधिक जानकारी के लिए https://cisce.org/ पर नोटिस जांच सकते हैं।
CISCE ICSE Class 10 Improvement Result 2026: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आईसीएसआई इंप्रूवमेंट रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
- सीआईएससीई रिजल्ट पोर्टल results.cisceboard.org पर जाएं।
- लॉगिन विंडो में रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें व सबमिट करें।
- सीआईएससीई आईसीएसई इंप्रूवमेंट रिजल्ट 2026 जांचें व डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]NEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक ‘घोर पाप’, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे - पीएम नरेंद्र मोदी
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री ने सांसदों से कहा कि प्रश्नपत्र लीक की खबर सामने आते ही सरकार ने तत्काल कार्रवाई की और 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल