ICG CGEPT Admit Card 2026: इंडियन कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सन्स टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा शेड्यूल

Saurabh Pandey | November 16, 2026 | 07:45 AM IST | 1 min read

इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रश्न पत्र दो भाषाओं (हिंदी और अंग्रेजी) और बहुविकल्पीय प्रश्न का होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने इंडियन कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सन्स टेस्ट (CGEPT) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है, कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यह एडमिट कार्ड इंडियन कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सन्स टेस्ट बैच 01/2027 और 02/2027 के तहत नाविक (GD), नाविक (DB), यांत्रिक और हाइजीनिस्ट-1 के 365 पदों पर भर्ती के लिए जारी किया गया है।

ICG CGEPT Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट पर "जॉइन इंडियन कोस्ट गार्ड" के लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद इंडियन कोस्ट गार्ड परीक्षा पोर्टल cgept.parikshasaarthi.in पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे।
  4. अब अपने पंजीकृत लॉगिन विवरण का उपयोग करके पोर्टल पर लॉगिन करें।

ICG CGEPT Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डिटेल्स

  1. उम्मीदवार का पूरा नाम और रोल नंबर
  2. आवेदन संख्या
  3. पद का नाम
  4. बैच का नाम (CGEPT 01/2027 और 02/2027)
  5. परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग का समय और गेट बंद होने का समय
  6. केंद्र का नाम और पता
  7. पासपोर्ट फोटो और डिजिटल हस्ताक्षर
  8. जन्म तिथि और श्रेणी
  9. इनविजिलेटर के हस्ताक्षर और उम्मीदवार के अंगूठे के निशान के लिए जगह
  10. परीक्षा के नियम और निर्देश

Also read UPSC IFS Mains Admit Card 2026: यूपीएससी आईएफएस मेंस एडमिट कार्ड upsconline.nic.in पर जारी, 22 नवंबर से एग्जाम

ICG CGEPT Exam Dates 2026: परीक्षा कार्यक्रम

इंडियन कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सन्स टेस्ट (CGEPT) के लिए कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा 17 और 18 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]