ICAR Technical Assistant Recruitment 2026: आईसीएआर में टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती, 18 नवंबर से आवेदन
Saurabh Pandey | November 12, 2026 | 07:50 AM IST | 1 min read
आईसीएआर में टेक्निकल असिस्टेंट और सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदन प्रक्रिया 18 नवंबर से शुरू होगी।
नई दिल्ली :
एग्रीकल्चरल साइंटिस्ट्स रिक्रूटमेंट बोर्ड (ASRB) ने आईसीएआर संस्थानों के लिए टेक्निकल असिस्टेंट (T-3) और कृषि विज्ञान केंद्रों (KVKs) के लिए सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (T-4) पदों पर भर्ती के लिए 'सेंट्रलाइज्ड कंबाइंड एग्जामिनेशन 2026' का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 18 नवंबर से इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 17 दिसंबर है।
आवेदन पत्र में सुधार तथा संशोधन शुल्क के ऑनलाइन भुगतान के लिए निर्धारित तिथियां घोषित कर दी गई हैं। अभ्यर्थी 18 से 20 दिसंबर तक अपने आवेदन पत्र में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं और ऑनलाइन माध्यम से सुधार शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। निर्धारित अंतिम समय के बाद किसी भी संशोधन या शुल्क भुगतान का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ICAR Technical Assistant Recruitment 2026: आयुसीमा
आईसीएआर टेक्निकल असिस्टेंट और कृषि विज्ञान केंद्रों (KVKs) के लिए सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए 17 दिसंबर 2026 को उम्मीदवारों की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
ICAR Technical Assistant Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
केवल टी-3
|
केवल टी-4
|
टी-3 और टी-4 दोनों
|
|
अनारक्षित (UR)
|
300 रुपये
|
300 रुपये
|
600 रुपये
|
|
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) / अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
|
150 रुपये
|
150 रुपये
|
300 रुपये
|
|
अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) / दिव्यांगजन (PwBD) / महिला / ट्रांसजेंडर / भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen)
|
शून्य
|
शून्य
|
शून्य
|
ICAR Technical Assistant Exam Pattern 2026: परीक्षा पैटर्न
| खंड | विषय | अंक |
| 1 | सामान्य ज्ञान (General Knowledge) | 25 |
| 2 | सामान्य अंग्रेजी (General English) | 25 |
| 3 | संख्यात्मक अभियोग्यता (Quantitative Aptitude) | 25 |
| 4 | सामान्य कृषि (General Agriculture) | 25 |
| कुल |
|
100 |
अगली खबर
]UPSSSC Lekhpal Result 2026: यूपी लेखपाल भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी होगी, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया अपडेट
योगी आदित्यनाथ के अनुसार, जिन खिलाड़ियों ने ओलंपिक, एशियाई खेलों, कॉमनवेल्थ गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के लिए मेडल जीते थे, उनके लिए अलग से भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी