ICAR AIEEA PG Answer Key 2024: आईसीएआर एआईईईए पीजी प्रोविजनल आंसर की exam.nta.ac.in/ICAR/ पर जारी
Abhay Pratap Singh | August 1, 2024 | 07:30 PM IST | 2 mins read
एआईईईए पीजी प्रारंभिक उत्तरकुंजी 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आज यानी 1 अगस्त को आईसीएआर एआईईईए पीजी 2024 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की घोषित कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट exam.nta.ac.in/ICAR/ पर जाकर आईसीएआर एआईईईए पीजी प्रोविजनल आंसर की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
आईसीएआर एआईईईए पीजी प्रोविजनल आंसर की 2024 के खिलाफ उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया गया है। चुनौती दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एनटीए द्वारा उत्तर कुंजी आपत्ति विंडो 3 अगस्त की रात 11:50 बजे बंद कर दी जाएगी।
उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा समीक्षा की जाएगी। यदि किसी उम्मीदवार की चुनौती सही पाई जाती है, तो आईसीएआर पीजी उत्तर कुंजी को सभी अभ्यर्थियों के लिए अपडेट किया जाएगा। आईसीएआर एआईईईए पीजी 2024 परिणाम अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर घोषित किया जाएगा।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आईसीएआर ऑल इंडिया एंट्रेंस एग्जाम एडमिशन - पोस्टग्रेजुएट 2024 (ICAR AIEEA PG 2024) प्रवेश परीक्षा का आयोजन 29 जून को देशभर के 91 शहरों में स्थित 170 परीक्षा केंद्रों पर किया था। आईसीएआर एआईईईए पीजी 2024 एग्जाम में लगभग 46,452 उम्मीदवार शामिल हुए थे।
आईसीएआर एआईईईए पीजी 2024 परिणाम में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार कृषि विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। आईसीएआर पीजी काउंसलिंग 2024 के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों को कृषि, बागवानी, वानिकी, पशु चिकित्सा, पशु विज्ञान, कृषि इंजीनियरिंग, सामुदायिक विज्ञान और डेयरी विज्ञान सहित अन्य साइंस प्रोग्राम में प्रवेश दिया जाएगा।
ICAR Entrance Exam 2024: आंसर की डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से आईसीएआर प्रवेश परीक्षा प्रोविजनल आंसर की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/ICAR/ पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध प्रोविजनल उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट करें।
- इसके बाद, स्क्रीन पर प्रोविजनल उत्तर कुंजी प्रदर्शित होगी।
- आवश्यकता अनुसार उम्मीदवार उत्तर को चुनौती भी दे सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा