ICAI CA September Result 2025: आईसीएआई सीए सितंबर रिजल्ट 3 नवंबर को हो सकता है जारी
Saurabh Pandey | October 25, 2025 | 02:44 PM IST | 1 min read
आईसीएआई सीए सितंबर रिजल्ट 2025 सभी तीन स्तरों - फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल के लिए जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा सीए सितंबर रिजल्ट 3 नवंबर 2025 को जारी किए जाने की उम्मीद है। सीए सितंबर इंटर और फाउंडेशन परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
छात्रों और कई चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दावा किया है कि फाउंडेशन, इंटर और फाइनल कोर्स के परिणाम 3 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। हालांकि, इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं आई है।
आईसीएआई सीए ग्रुप 1 और 2 के लिए इंटरमीडिएट कोर्स परीक्षाएं ग्रुप 1 के लिए 4, 7 और 9 सितंबर, 2025 को और ग्रुप 2 के लिए 11, 13 और 15 सितंबर, 2025 को आयोजित की गईं।
ICAI CA Result 2025: रिजल्ट डाउलोड प्रक्रिया
- आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।
- 'सीए सितंबर 2025' परिणाम - फाउंडेशन / इंटरमीडिएट / फाइनल के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और पंजीकरण संख्या दर्ज करें।
- अब सबमिट करें और अपना परिणाम देखें।
- अब इसे डाउनलोड करें और सेव या प्रिंट कर लें।
आईसीएआई के केंद्रीय परिषद सदस्य सीए राजेश शर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि प्रिय सीए छात्रों, @theicai परीक्षा के परिणाम संभवतः 3 नवंबर 2025 को घोषित किए जा सकते हैं। मेरी प्रार्थना है कि परीक्षा में शामिल सभी छात्र सफल हों। शुभकामनाएं।"
सीए अनुपम शर्मा ने भी लिखा कि - आईसीएआई परीक्षाओं के परिणाम 3 नवंबर, 2025 को घोषित होने की संभावना है। हम परीक्षा में शामिल होने वाले सभी समर्पित छात्रों को शुभकामनाएं और सफलता की प्रार्थना करते हैं।
आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी!
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र